फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China launches third aircraft carrier named Fujian

चीन : तीसरे विमानवाहक पोत फुजियान का किया जलावतरण, 50 मानव रहित नौकाएं-ड्रोन ले जाने में सक्षम

Sat, 18 Jun 2022 01:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 18 Jun 2022 01:46 AM IST
सार

चीन के नए युद्धपोत को पहला ड्रोन विमान वाहक पोत बताया जा रहा है। जहाज 50 मानव रहित प्रणालियों को ले जा सकता है।

विज्ञापन
China launches third aircraft carrier named Fujian
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन ने शुक्रवार को अपने तीसरे विमानवाहक पोत फुजियान का जलावतरण किया। कोविड-19 को लेकर शंघाई में लॉकडाउन के कारण इसके जलावतरण में दो महीने की देरी हुई। 23 अप्रैल को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) की 73वीं वर्षगांठ के आसपास इसका जलावतरण नहीं किया जा सका।

विज्ञापन


चीन के आधिकारिक मीडिया ने जलावतरण की पुष्टि करते हुए बताया कि चीन का पहला विमानवाहक पोत लियाओनिंग सोवियत युग के जहाज का एक परिष्कृत रूप है, जिसका जलावतरण 2012 में किया गया था और उसके बाद 2019 में दूसरे विमानवाहक पोत ‘शेडोंग’ का जलावतरण किया गया जो स्वदेश में निर्मित था। 
विज्ञापन


चीन के नए युद्धपोत को पहला ड्रोन विमान वाहक पोत बताया जा रहा है। जहाज 50 मानव रहित प्रणालियों को ले जा सकता है, जिसमें मानव रहित नौकाएं, ड्रोन और पानी के नीचे चलने वाले वाहन शामिल हैं। चीन अपनी नौसेना का तेजी से आधुनिकीकरण कर रहा है, जिसमें नए विमानवाहक पोतों का निर्माण भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


14वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 23 जून को बीजिंग में होगा : चीन
ब्रिक्स देशों- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का 14वां शिखर सम्मेलन 23 जून को बीजिंग में डिजिटल माध्यम से आयोजित किया जाएगा। चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। 


बता दें, चीन इस साल ब्रिक्स का अध्यक्ष है। शिखर सम्मेलन का विषय ‘उच्च गुणवत्ता वाली ब्रिक्स साझेदारी को बढ़ावा देना, वैश्विक विकास के लिए एक नए युग की शुरुआत’ है। सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो व दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed