फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China launches spacecraft, says it will return samples and yield groundbreaking discoveries

China: इतिहास बनाने की राह पर ड्रैगन; लॉन्च किया तियानवेन-2 अंतरिक्ष यान, एस्टेरॉयड के लाएगा नमूने

Thu, 29 May 2025 05:41 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 29 May 2025 05:41 PM IST
सार

सीएनएसए के प्रमुख शान झोंगडे ने मिशन के बारे में बताया कि तियानवेन-2  एस्टेरॉयड 2016HO3 से शुद्ध चट्टानों के नमूने लेकर लगभग दो साल में वापस आएगा। उन्होंने बताया कि नमूनों के अध्ययन से पृथ्वी के निर्माण के बारे में जानकारी मिलेगी।  

विज्ञापन
China launches spacecraft, says it will return samples and yield groundbreaking discoveries
चीन का झंडा - फोटो : ANI

विस्तार

चीन अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में इतिहास बनाने की राह पर है। इसी क्रम में चीन ने अंतरिक्ष यान तियानवेन-2 लॉन्च किया है। यह अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह के पास एक क्षुद्र ग्रह (एस्टेरॉयड) पर जाकर वहां से नमूने लेकर आएगा। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) ने इस बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


सीएनएसए ने बताया कि गुरुवार को दक्षिणी चीन से लॉन्ग मार्च 3-बी रॉकेट से तियानवेन-2 को लॉन्च किया गया है। ये यान एस्टेरॉयड 2016HO3 से नमूने एकत्र करेगी। साथ ही मुख्य-बेल्ट धूमकेतु 311P की भी जांच करेगा। चीन इस मिशन के जरिए अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपनी बढ़ती ताकत भी दिखाना चाहता है। सीएनएसए के प्रमुख शान झोंगडे ने मिशन के बारे में बताया कि तियानवेन-2  एस्टेरॉयड 2016HO3 से शुद्ध चट्टानों के नमूने लेकर लगभग दो साल में वापस आएगा। उन्होंने बताया कि नमूनों के अध्ययन से पृथ्वी के निर्माण के बारे में जानकारी मिलेगी।  
विज्ञापन


इन क्षुद्रग्रहों तक पहुंचना आसान, मिशन के लिए बने मुफीद
इस एक दशक लंबे इसका मिशन का उद्देश्य अभूतपूर्व खोजें करना और ब्रह्मांड को लेकर मानव के ज्ञान को आगे बढ़ाना है। क्षुद्रग्रह 2016 एचओ3 से लिए गए नमूने लगभग दो वर्षों में पृथ्वी पर वापस लाए जाएंगे। क्षुद्रग्रह 2016 एचओ3 और धूमकेतु 311 पी को इसलिए चुना गया क्योंकि इनकी कक्षा अपेक्षाकृत स्थिर हैं, जिससे इन तक पहुंचना आसान होता है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि ये नमूने यह समझने में मदद करेंगे कि पृथ्वी कैसे बनी और पानी की उत्पत्ति कहां से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन पहले पहले चांद से लाया था नूमना
अंतरराष्ट्रीय सहयोग की पहल चीन पहले ही चांद के उस हिस्से से नमूने लाने में सफल रहा है जो कभी पृथ्वी से दिखाई नहीं देता और यह एक ऐतिहासिक मिशन था। चंद्रमा का दूरस्थ भाग वह है जो हमेशा अंतरिक्ष की ओर मुंह करके रहता है और पृथ्वी से कभी नहीं दिखाई देता। यहह भाग पहाड़ों और उल्का-पिंडों के गड्ढों से भरा है और वहां पहुंचना बहुत मुश्किल होता है। इस हिस्से पर चीन का सफल मिशन एक बड़ी उपलब्धि मानी गई थी। इसे लेकर चीन ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग का स्वागत भी किया, लेकिन चीन नासा के साथ सीधा सहयोग नहीं कर सकता, क्योंकि एक अमेरिकी कानून नासा के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर रोक लगाता है।

इसे भी पढ़ें- विकसित कृषि संकल्प अभियान: भारत के कृषि क्षेत्र को और अधिक आधुनिक बनाने पर पीएम मोदी का जोर; कही ये बात


चीन का बनाया खुद अंतरिक्ष स्टेशन
अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं की वजह से चीन को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से बाहर रखा गया था। लेकिन चीन ने अपना खुद का स्टेशन बनाकर खुद को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक प्रमुख शक्ति बना लिया है। तियांगोंग चीन का अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन है। इसका नाम तियांगोंग रखा गया है। इस का अर्थ स्वर्गीय महल है। यह तीन अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बनाया गया है और पूरी तरह से चीन द्वारा निर्मित है।

ड्रैगन का लक्ष्य 2030 से पहले किसी व्यक्ति को चंद्रमा पर भेजना
चीन का अंतरिक्ष कार्यक्रम सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की सैन्य शाखा पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के अधीन है। बीते 20 साल में इस कार्यक्रम ने तेजी से प्रगति की है। चीन अपने दम पर इंसान को अंतरिक्ष में भेजने वाला तीसरा देश बना है। उसने एक मानवरहित यान मंगल पर उतारा और एक रोवर चांद के दूरस्थ भाग पर भेजा। चीन का लक्ष्य 2030 से पहले किसी व्यक्ति को चंद्रमा पर भेजना है। वह भविष्य में तियानवेन-4 मिशन के जरिए बृहस्पति (ज्यूपिटर) की खोज करने की योजना बना रहा है। लेकिन इस मिशन से जुड़ी जानकारियां अभी साझा नहीं की गई हैं।  

इसे भी पढ़ें- Weather: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र; यूपी से जम्मू-कश्मीर तक कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed