फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china launches shenzhou-16 mission for space station moon landing in 2030

China: चीन ने लॉन्च किया अपना अंतरिक्ष मिशन शेनझोउ-16, तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा स्पेस

Tue, 30 May 2023 09:41 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 30 May 2023 09:41 AM IST
सार

शेनझोउ-16 से जाने वाले अंतरिक्ष यात्री, अंतरिक्ष स्टेशन के तीन यात्रियों की जगह लेंगे। जो अंतरिक्ष यात्री जमीन पर वापस लौटेंगे, वह बीते साल नवंबर में शेनझोउ-15 स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे। 

विज्ञापन
china launches shenzhou-16 mission for space station moon landing in 2030
तीन अंतरिक्ष यात्री गए स्पेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन ने मंगलवार को तीन अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में भेजा है। ये अंतरिक्ष यात्री चीन के स्पेस स्टेशन में क्रू रोटेशन के तहत भेजे गए हैं। चीन ने साल 2021 में अपने अंतरिक्ष स्टेशन का संचालन शुरू किया था और यह उसका पांचवा मानव मिशन है। 

विज्ञापन


जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से भरी उड़ान
बता दें कि स्पेसक्राफ्ट शेनझोउ-16 या डिवाइन वेसेल की मदद से चीन के तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने सुबह साढ़े नौ बजे उत्तर पश्चिमी चीन के जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से अंतरिक्ष की उड़ान भरी। चीन का यह सैटेलाइट लॉन्च सेंटर गोबी रेगिस्तान में स्थित है। शेनझोउ-16 से जाने वाले अंतरिक्ष यात्री, अंतरिक्ष स्टेशन के तीन यात्रियों की जगह लेंगे। जो अंतरिक्ष यात्री जमीन पर वापस लौटेंगे, वह बीते साल नवंबर में शेनझोउ-15 स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे। 
विज्ञापन


चीन का अंतरिक्ष स्टेशन बीते साल के अंत में पूरी तरह से संचालित हो गया था। इसके लिए चीन ने अप्रैल 2021 से अब तक 11 मानव मिशन और मानवरहित मिशन लॉन्च किए हैं। चीन ने अपने अंतरिक्ष स्टेशन का विस्तार करने का एलान कर दिया है। अभी अंतरिक्ष स्टेशन टी शेप में है और अब चीन इसे क्रॉस शेप में बनाने की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2030 तक चांद पर इंसान भेजने की चीन की योजना
चीन ने साल 2030 तक चांद पर इंसान को उतारने का एलान किया है। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी के उप-निदेशक लिन शिकियांग ने बताया कि चीन मंगलवार को तीन अंतरिक्ष यात्रियों जिंग हैपेंग, झू यांग्झू और गुई हाइचाओ को अंतरिक्ष स्टेशन भेजेगा। उव अंतरिक्ष यात्रियों को चीन के स्पेस स्टेशन की परिक्रमा करने के लिए चुना गया है। ये अंतरिक्ष यात्री करीब पांच महीनों तक स्पेस में रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed