फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China landed army to crush protest in Hong Kong

हांगकांग में प्रदर्शन को कुचलने के लिए चीन ने उतारी सेना

Sun, 17 Nov 2019 06:19 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 17 Nov 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
China landed army to crush protest in Hong Kong
हांगकांग में प्रदर्शन - फोटो : ट्विटर

हांगकांग में लोकतंत्र की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन को कुचलने के लिए चीन ने यहां अपनी सेना तैनात कर दी है। पिछले पांच महीने से जारी प्रदर्शन के खिलाफ पहली बार पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिक सड़कों पर दिखे। रिपोर्ट के मुताबिक, सैनिकों ने सड़कों को खाली कराने के लिए मार्च किया।

विज्ञापन


सैनिक पीएलए के कॉलून टॉन्ग बैरेक से शाम 4 बजे बाहर निकले और बेपटिस्ट विश्वविद्यालय के परिसर के पास लोकतंत्र समर्थकों द्वारा ब्लॉक की गई सड़कों को खाली व साफ कराया। इस बीच एक सैनिक ने कहा कि उनकी कार्रवाई का हांगकांग सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। हिंसा को रोकना और अराजकता को खत्म करना उनकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि दमकलकर्मी और पुलिस हमारे साथ मिलकर काम कर रही है। इससे पहले पिछले साल अक्तूबर में हांगकांग के काउंट्री पार्क में मंगकुट चक्रवाती तूफान से गिरे पेड़ों को हटाने के लिए 400 चीनी सैनिक बैरेक से बाहर निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों से ईंट, मलबा हटाने के लिए सफाई शुरू

हांगकांग की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के चलते ईंटें और मलबा बिखरा पड़ा है। करीब एक सप्ताह चले भीषण प्रदर्शन के बाद सड़कें कचरे से पटी पड़ी हैं। सरकार समर्थक कुछ समूहों ने शनिवार को सड़कें साफ करने के लिए सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया।



सड़कें साफ करना चीन समर्थक सरकार के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है, क्योंकि लोकतंत्र समर्थकों ने प्रदर्शन के दौरान सड़कों को जाम करने के लिए ईंटों, खाली डिब्बों और स्टील के बैरिकेट्स बनाए हुए हैं। बैरिकेट्स से प्रमुख चौराहों और राजमार्गों को अवरुद्ध किया गया है। जबकि विश्वविद्यालयों में पेट्रोल बम बनाने के लिए सामग्री लदी पड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed