फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china is worried due to nomination of kamala harris in american election

भारतवंशी कमला हैरिस के नामांकन से चिंतित चीन, बताया अमेरिका का आंतरिक मामला

Thu, 13 Aug 2020 02:52 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 13 Aug 2020 02:52 AM IST
विज्ञापन
china is worried due to nomination of kamala harris in american election
कमला हैरिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

चीन ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव से जुड़े उस घटनाक्रम पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया, जिसमें डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन ने भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित किया है।

विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने इसे अमेरिका का आंतरिक मामला बताया। लेकिन चीन की चिंता अपने अधिकृत मीडिया के जरिये सामने आई। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने चीनी विशेषज्ञों के हवाले से कहा कि कमला का नामांकन अमेरिका और चीन के बीच चल रहे टकराव की आग में घी डालने जैसा होगा।
विज्ञापन



कमला शिंजियांग राज्य के उइगर मुस्लिमों और हांगकांग में चल रहे लोकतंत्र समर्थक आंदोलन से जुड़े लोगों के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन के मुद्दों पर हमेशा चीन के खिलाफ मुखर रहीं हैं। हालांकि वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से चीन के खिलाफ छेड़ी गई टैरिफ वार को भी खारिज करती रही हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका मानना है कि इससे उनके चुनावी क्षेत्र कैलिफोर्निया के व्यापार हितों को नुकसान पहुंचेगा और उपभोक्ता उत्पादों के दाम बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed