{"_id":"5d89e6e48ebc3e0147579a7c","slug":"china-is-planning-to-control-ecigarettes-affecting-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-सिगरेट को नियंत्रित करने की योजना बना रहा है चीन, भारत में भी है इसपर रोक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ई-सिगरेट को नियंत्रित करने की योजना बना रहा है चीन, भारत में भी है इसपर रोक
Tue, 24 Sep 2019 04:32 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 24 Sep 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
ई-सिगरेट
- फोटो : pixabay
दुनियाभर में ई-सिगरेट को लेकर बढ़ रही चिंता के बीच अब चीन भी इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (ई-सिगरेट) में प्रयोग किए जाने वाले तरल और नशीले पदार्थों को नियंत्रण करने की योजना बना रहा है। ई-सिगरेट के कारण होने वाली मौतों और इससे बढ़ती बीमारियों के कारण यह कदम उठाया जा रहा है।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि अगले महीने जल्द से जल्द इस संबंध में नियम जारी किए जाएंगे। इस पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में हालांकि कोई संकेत नहीं दिया गया। गौरतलब है कि भारत ने इस महीने ही ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाया है।
वहीं ई-सिगरेट के कारण होने वाली मौतों और इससे होने वाली बीमारियों के मद्देनजर अमेरिका और अन्य देशों ने इसे नियंत्रित किया है।