फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China imposes tit-for-tat visa curbs on US officials who acted 'egregiously' on Tibetan issues News In Hindi

US-China: तिब्बत मामले में चीन का करारा जवाब, कार्रवाई में शामिल अमेरिकी कर्मचारियों पर लगााया वीजा प्रतिबंध

Mon, 14 Apr 2025 07:56 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 14 Apr 2025 07:56 PM IST
सार

तिब्बत मुद्दे को लेकर अमेरिका और चीन में तनाव जारी है। इसी बीच चीन ने अमेरिका के कुछ कर्मचारियों पर वीजा प्रतिबंध लगा दिया है। चीन द्वारा लगाया गया ये प्रतिबंध अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के जवाब में आया है। 

विज्ञापन
China imposes tit-for-tat visa curbs on US officials who acted 'egregiously' on Tibetan issues News In Hindi
शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : ANI

विस्तार

चीन ने सोमवार को अमेरिका के कुछ कर्मियों पर वीजा प्रतिबंध लगा दिए हैं। चीन का ये प्रतिबंध उन अमेरिकी कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ लिया गया है जो, चीन के अनुसार, तिब्बत (चीन का शिजांग) से जुड़े मुद्दों पर बड़ी कार्रवाई में शामिल रहे हैं। बता दें कि चीन द्वारा लिया गया ये फैसला वाशिंगटन द्वारा चीनी अधिकारियों पर लगाए गए अतिरिक्त वीजा प्रतिबंधों के जवाब में लिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि तिब्बत को लेकर लंबे समय से अमेरिका और चीन के बीच राजनयिक तनाव बना हुआ है। अमेरिका ने चीन पर यह आरोप लगाया है कि वह तिब्बती लोगों की धार्मिक और सांस्कृतिक स्वतंत्रता पर पाबंदियां लगाता है, जबकि चीन इसे झूठा प्रचार मानता है और तिब्बत को अपना अभिन्न हिस्सा बताता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- China US Tariff War: टैरिफ विवाद के बीच वियतनाम पहुंचे जिनपिंग, कहा- व्यापार युद्ध में कोई विजेता नहीं होता
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का बयान
मामले में जानकारी देते हुए चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि तिब्बत चीन का आंतरिक मामला है और इसमें किसी बाहरी दखल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रतिबंध अमेरिका की ओर से हाल ही में चीनी अधिकारियों पर लगाए गए वीजा प्रतिबंधों के जवाब में लगाए गए हैं।


साथ ही लिन जियान ने आगे कहा कि हम स्वागत करते हैं कि विदेशी लोग शिजांग (तिब्बत) आएं, यात्रा करें और व्यापार करें, लेकिन हम इसका विरोध करते हैं कि कोई मानवाधिकार या संस्कृति के नाम पर हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करे। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग तिब्बत की यात्रा को हस्तक्षेप और तोड़फोड़ का जरिया बनाना चाहते हैं, जिसे चीन स्वीकार नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें:- 26/11 Attack: 'मुंबई ही नहीं, दिल्ली भी थी निशाने पर', आरोपी राणा से एनआईए की पूछताछ के बीच कोर्ट की टिपप्णी

अमेरिका ने क्यों लगाया प्रतिबंध, समझिए
गौरतलब है कि अमेरिका ने 31 मार्च को एक बयान में कहा था कि वह ऐसे चीनी अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाएगा, जो तिब्बती इलाकों में विदेशी पत्रकारों, पर्यटकों और पर्यवेक्षकों के प्रवेश को रोकने में शामिल हैं। यह कदम 2018 के पारस्परिक तिब्बत पहुंच अधिनियम के तहत उठाया गया, जिसके अनुसार अगर चीन अमेरिकी नागरिकों को तिब्बत जाने से रोकता है, तो उसे भी इसी तरह की कार्रवाई का सामना करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed