फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China has removed Li Shangfu from his position as defence minister and state councillor

China: चीन ने रक्षा मंत्री ली शांगफू को किया बर्खास्त, वित्त मंत्री को भी हटाया; किन गैंग पर भी की गई कार्रवाई

Tue, 24 Oct 2023 05:55 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, बीजिंग Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 24 Oct 2023 05:55 PM IST
सार

चीन ने वित्त मंत्री लियू कुन को भी हटा दिया गया। उनकी जगह लैन फोआन को नियुक्त किया। लियू तीसरे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री हैं, जिन्हें बिना किसी स्पष्टीकरण के बदला गया है।

विज्ञापन
China has removed Li Shangfu from his position as defence minister and state councillor
ली शांगफू और किन गैंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन ने ली शांगफू को रक्षा मंत्री और राज्य पार्षद के पद से हटा दिया है। देश के शीर्ष सांसदों, नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति ने पूर्व विदेश मंत्री किन गैंग को भी राज्य पार्षद के पद से हटाने के लिए मतदान किया है। ली शांगफू पिछले दो महीनों से लापता बताए जा रहे हैं, जबकि किन भी काफी महीनों से सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे हैं।

विज्ञापन


वित्त मंत्री लियू कुन को भी पद से हटाया
चीन ने वित्त मंत्री लियू कुन को भी हटा दिया गया। उनकी जगह लैन फोआन को नियुक्त किया। लियू तीसरे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री हैं, जिन्हें बिना किसी स्पष्टीकरण के बदला गया है। पदोन्नति से पहले लैन सितंबर के अंत में वित्त मंत्रालय के कम्युनिस्ट पार्टी प्रमुख बने थे। एक अन्य आधिकारिक घोषणा में कहा गया कि नेशनल पीपुल्स कांग्रेस ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री वांग झीगांग को हटा दिया और उनके स्थान पर यिन हेजुन को नियुक्त किया गया है। वांग ने जुलाई 2012 से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उप मंत्री के रूप में कार्य किया था और मार्च 2018 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री बने।
विज्ञापन


चीन में क्यों गायब हो जाती हैं चर्चित हस्तियां?
पहले जारी रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञों की मानें तो हस्तियों के साथ किया गया बर्ताव चीनी सरकार की उसकी सत्ता के लिए किसी भी चुनौती को दूर करने के प्रयास दिखाता है। कारोबारियों के मामले में कहा जाता है कि देश के निजी कारोबारियों के हाथों में अधिक संपत्ति को चीनी सत्ताधारी पार्टी अपने लिए एक संभावित खतरा मानती है। राष्ट्रपति शी जिंनपिंग के कार्यकाल में और विशेष रूप से पिछले कुछ वर्षों में, ऐसे लोगों को गिरफ्तार करने और उनकी संपत्ति जब्त करने की प्रवृत्ति बढ़ी है। माना जाता है कि सत्ता का साफ संदेश है कि कोई भी पार्टी से ऊपर या उसकी पहुंच से बाहर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ली इस साल ही बने थे रक्षा मंत्री
दावा किया जा रहा है कि ली शांगफू को आखिरी बार तीसरे तीन अफ्रीका चाइना पीस एंड सिक्योरिटी फोरम में सार्वजनिक रूप से देखा गया था। बीजिंग में हुए इस सम्मेलन में ली ने अपना मुख्य भाषण दिया था। बता दें कि ली शांगफू को मार्च 2023 में रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया था। 

भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के बीच गायब हुए ली
गौरतलब है कि जुलाई में चीनी विदेश मंत्री किन गैंग के लापता होने के बाद शांगफू के लापता होने की खबर आई थी। ली शांगफू के इस तरह से गायब होने के बाद तमाम तरह की अटकलें लगने लगी हैं। चीन के रक्षा मंत्री तब गायब हुए हैं, जब पांच साल पहले की गई हार्डवेयर खरीद से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि ये जांच जुलाई में शुरू की गई थी। हालांकि, चीनी सेना का कहना है कि वह अक्तूबर 2017 से ही इन मुद्दों की जांच कर रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ली सितंबर 2017 से 2022 तक उपकरण विभाग में कार्यरत थे। हालांकि, उन पर कोई आरोप नहीं है।

किन गैंग का मामला क्या है?
किन कई महीनों से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए। उन्हें लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। श्रीलंका, वियतनाम और रूस के अधिकारियों से 25 जून को मुलाकात के बाद किन को सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया। किन के लापता होने की अटकलों के बीच आशंका जताई जा रही थी कि वह स्वस्थ नहीं हैं। बाद में भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल होने के अलावा हांगकांग के एक टीवी चैनल की एक चीनी पत्रकार के साथ उनके कथित संबंध की अफवाहें भी फैलीं। 


पिछले दिसंबर में किन गैंग बने थे विदेश मंत्री 
किन 2021 में अमेरिका में चीन के राजदूत बने थे। एक संक्षिप्त कार्यकाल के बाद पिछले साल दिसंबर में उन्हें विदेश मंत्री के रूप में पदोन्नत किया गया था। किन पेशेवर राजनयिक हैं और उन्हें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है। विदेश मंत्री के रूप में किन ने अमेरिका के ऊपर छोड़े गए एक संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे के मुद्दे पर वाशिंगटन को कड़ी फटकार लगाई थी। किन अमेरिका से पहले यूके के राजदूत भी रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed