फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China has control over the alliance of armed groups

Myanmar: चीन के पास सशस्त्र समूहों के गठबंधन का है कब्जा, 2,389 सैन्य कर्मियों का परिवार सहित समर्पण

Sun, 07 Jan 2024 07:45 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 07 Jan 2024 07:45 AM IST
सार

म्यांमार सैन्य शासन के प्रवक्ता मेजर जनरल जॉ मिन तुन ने कहा, छह ब्रिगेडियर जनरलों सहित 2,389 सैन्य कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को लौक्काइंग शहर में आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन
China has control over the alliance of armed groups
चीन के पास सशस्त्र समूहों के गठबंधन का कब्जा - फोटो : Social Media

विस्तार

म्यांमार की सैन्य सरकार ने स्वीकार किया है कि चीन के साथ पूर्वोत्तर सीमा पर उसके एक प्रमुख शहर लौक्काइंग पर जातीय सशस्त्र समूहों के गठबंधन ने कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन

इसके बाद उसने अपनी सेना वापस बुला ली है। यहां म्यांमार सेना महीनों से जातीय सशस्त्र बलों से जूझ रही थी। दोनों पक्षों ने शनिवार को म्यांमार के सैन्य बलों द्वारा हथियार डालने और पीछे हटने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन


इसी के साथ लौक्काइंग शहर पर ब्रदरहुड एलायंस का नियंत्रण हो गया। सोशल मीडिया पर तस्वीरों और वीडियो में यहां भारी मात्रा में हथियार दिखाई दिए, जिन्हें गठबंधन ने कब्जे में लेने का दावा किया है। लौक्काइंग कोकांग स्व-प्रशासित क्षेत्र की राजधानी है, जो भौगोलिक रूप से म्यांमार में उत्तरी शान राज्य का हिस्सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह ब्रिगेडियर समेत 2,389 सैन्य कर्मियों का परिवार सहित समर्पण
म्यांमार सैन्य शासन के प्रवक्ता मेजर जनरल जॉ मिन तुन ने कहा, छह ब्रिगेडियर जनरलों सहित 2,389 सैन्य कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को लौक्काइंग शहर में आत्मसमर्पण कर दिया। ये सभी सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो क्लिप में सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों को विभिन्न वाहनों में ले जाते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed