हुवावे मामले में आया नया मोड़, अब चीन ने दो कनाडाई नागरिकों को किया गिरफ्तार, बताई ये वजह
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
चीन ने दो कनाडाई नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों को राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले को लेकर कई महीनों से हिरासत में रखा हुआ था। दोनों की पहचान मिशेल कोवरिग और मिशेल स्पेवर के तौर पर हुई है। कोवरिग पूर्व राजनयिक और स्पेवर व्यापारी हैं।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
AFP: China formally arrests two Canadians who had been detained for months on national security grounds -- Michael Kovrig, a former diplomat, and Michael Spavor, a businessman
— ANI (@ANI) May 16, 2019
बता दें चीन और अमेरिका के रिश्ते इस वक्त ठीक नहीं चल रहे हैं। इनके बीच व्यापार युद्ध चल रहा है। वहीं अमेरिका भी काफी समय से चीनी कंपनी हुवावे का विरोध कर रहा है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा भी कर दी है। उनके इस आदेश के तहत अमेरिकी कंपनियों को विदेशी टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करने से प्रतिबंधित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि इन विदेशी टेलीकॉम सेवाओं से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
हालांकि ट्रंप ने अपने आदेश में किसी कंपनी का नाम नहीं लिया है। लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप ने ये कदम विशेष तौर पर चीन की टेलीकॉम कंपनी हुवावे को लेकर उठाया है।
कनाडा कैसे आया बीच में?
अमेरिका और हुवावे में चल रहे विवाद के बीच कनाडा बीते साल आया था। दरअसल अमेरिका के प्रत्यर्पण अनुरोध पर हुवावे कंपनी की अधिकारी मेंग वानझोउ (46) को 1 दिसंबर को कनाडा में हिरासत में लिया गया था। उनपर आरोप है कि अमेरिकी प्रतिबंधों के नियमों को तोड़कर उन्होंने ईरान के साथ व्यापार किया है।
उन्होंन हुवावे की सब्सिडिअरी स्काइकॉम का ईरान में बिजनेस शुरू किया था। माना जाता है कि हुवावे के संस्थापक चीन की कम्युनिस्ट सरकार के करीबी हैं।
वहीं चीन ने कनाडा से मेंग को हिरसात से छोड़ने को कहा गया था। वानझोउ टेलिकॉम कंपनी हुवावे के संस्थापक की बेटी और मुख्य वित्तीय अधिकारी हैं। इसी बात के विरोध में चीन ने कनाडा के राजदूत जॉन मैककुलम को भी तलब किया गया था। अमेरिका का लंबे समय से मानना है कि हुवावे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। इससे पहले भी अमेरिका हुवावे को कई बार आगाह कर चुका है कि वह इन प्रतिबंधों की अवहेलना न करे।
जिनपिंग के करीबी माने जाते हैं रेन जेंगफेई
हुवावे कंपनी के संस्थापक रेन जेंगफेई हैं। वह चीन की पार्टी पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) में इंजीनियर के तौर पर काम कर चुके हैं। उनकी कंपनी का चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ करीबी संबंध माना जाता है।