फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China: Ethnic minority Muslims surround mosque to prevent authorities from removing its dome and minarets

China: अधिकारियों ने मस्जिद से गुंबद-मीनारें हटाने का किया प्रयास, अल्पसंख्यक मुसलमानों ने इस तरह जताया विरोध

Wed, 31 May 2023 05:59 AM IST
देव कश्यप एएनआई, बीजिंग।
एएनआई, बीजिंग। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 31 May 2023 05:59 AM IST
सार

युन्नान प्रांत के नजियायिंग गांव में 'जातीय समूह हुई' से संबंधित एक मस्जिद का प्रत्यक्ष तौर पर परिवर्तन चीन के नेता शी जिनपिंग द्वारा धर्म के "चीनीकरण" के व्यापक अभियान के बीच आया है।

विज्ञापन
China: Ethnic minority Muslims surround mosque to prevent authorities from removing its dome and minarets
नजियायिंग मस्जिद (फाइल फोटो)। - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण-पश्चिमी चीन में अधिकारियों द्वारा एक मस्जिद के गुंबद और मीनारों को हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन हजारों जातीय अल्पसंख्यक मुसलमानों ने उसे बचाने के लिए मस्जिद को घेर लिया। विदेशी मीडिया ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


मीडिया के अनुसार, युन्नान प्रांत के नजियायिंग गांव में 'जातीय समूह हुई' (Hui ethnic group) से संबंधित एक मस्जिद का प्रत्यक्ष तौर पर परिवर्तन चीन के नेता शी जिनपिंग द्वारा धर्म के "चीनीकरण" के व्यापक अभियान के बीच आया है। इस नीति का उद्देश्य धार्मिक विश्वासों को विदेशी प्रभाव से मुक्त करना और उन्हें पारंपरिक चीनी संस्कृति और कम्युनिस्ट पार्टी के सत्तावादी शासन के साथ अधिक निकटता से जोड़ना है।
विज्ञापन


हुई कार्यकर्ताओं का कहना है कि चीनी अधिकारियों ने हाल के वर्षों में देशभर में एक हजार से अधिक हुई समूह के मस्जिदों से प्रत्यक्ष तौर तौर पर इस्लामी वास्तुकला को हटा दिया है, गुंबदों को नष्ट कर दिया और मीनारों को तोड़ दिया है। नजियायिंग मस्जिद भी इन्हीं में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया के अनुसार, दक्षिण पूर्व एशिया के साथ चीन की लगती सीमाओं पर जातीय रूप से विविध प्रांत युन्नान में हुई समूह के ऐतिहासिक घर और इस्लामी संस्कृति के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र नजियायिंग में अब "चीनीकरण" अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन इस अभियान को स्थानीय निवासियों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में स्थानीय निवासियों को पुलिस अधिकारियों की पंक्तियों से टकराते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने मस्जिद के प्रवेश द्वार को बंद कर दिया और भीड़ को ढाल और डंडों से पीछे धकेल दिया। वीडियो में दिखाया गया है कि निवासी गुस्से में चिल्लाते नजर आ रहे हैं, कुछ लोगों ने पुलिस पर पानी की बोतलें और ईंटें भी फेंकी। एक स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को बताया कि यह हमारी गरिमा का अंतिम क्षण है। यह हमारे घर में आकर अपना घर गिराने जैसा है। हम ऐसा नहीं होने दे सकते। 


निजी सुरक्षा के डर से अपनी पहचान जाहिर करने से इनकार करने वाले सूत्रों ने कहा कि हुई समूह के हजारों निवासी- जिनमें पुरुष-महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं, शनिवार को मस्जिद के आसपास इकट्ठा हुए थे। इन्हें 1,000 से अधिक पुलिस अधिकारियों की कड़ी निगरानी में रखा गया था। सूत्र ने कहा कि दर्जनों प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। एक प्रमुख हुई कार्यकर्ता मा जू जो अब अमेरिका में रहती है और नजियायिंग निवासियों के साथ निकट संपर्क रखती है, ने कहा कि लगभग 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed