फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Endorses Successful Pakistan Polls With Big Thumbs Up to Army Amid Rigging Claims

Pakistan: पाकिस्तान के चुनाव में धांधली-सेना के दखल के आरोप, पर चीन ने बताया निष्पक्ष और सफल

Wed, 21 Feb 2024 10:55 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 21 Feb 2024 10:55 AM IST
सार

पाकिस्तान में आठ फरवरी को चुनाव हुआ था। चुनाव के बाद सियासी बखेड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में तीन दिन से इंटरनेट बंद है तो वहीं इस्लाबाद उच्च न्यायालय ने तीन निवार्चन क्षेत्रों का परिणाम रद्द कर दिया है।
 

विज्ञापन
China Endorses Successful Pakistan Polls With Big Thumbs Up to Army Amid Rigging Claims
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग। - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान चुनाव नतीजे आ चुके हैं, कौन सी पार्टी सरकार बनाएगी और प्रधानमंत्री कौन बनेगा? ये सवाल अब भी बना हुआ है।भारत ने पाकिस्तान में हुए इस बार के चुनाव में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, जबकि चीन कुछ ज्यादा ही उत्साहित है। सोमवार को चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने चुनाव से निपटने के तरीके की सराहना की और सफल चुनाव के लिए बधाई दी जबकि पाकिस्तान के हालातों के बारे में किसी से कुछ छिपा नहीं है। यहां के ज्यादातर दलों ने धांधली के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


आठ फरवरी को हुआ था चुनाव
पाकिस्तान में आठ फरवरी को चुनाव हुआ था। चुनाव के बाद सियासी बखेड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में तीन दिन से इंटरनेट बंद है तो वहीं इस्लाबाद उच्च न्यायालय ने तीन उम्मीदवारों की जीत को चुनौती दिए जाने के बाद तीनों निर्वाचन क्षेत्रों का परिणाम रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


पाकिस्तानी लोगों की पसंद का पूरा सम्मान: चीन
इन सबके बीच चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, 'हमने देखा कि पाकिस्तान में आम चुनाव मौटे तौर पर स्थिर और सुचारू तरीके से हुए और हम बधाई देते हैं। एक करीबी और मित्र पड़ोसी के रूप में, चीन पाकिस्तानी लोगों की पसंद का पूरा सम्मान करता है और उम्मीद करता है कि पाकिस्तान की संबंधित पार्टियां चुनाव के बाद राजनीतिक एकजुटता व सामाजिक स्थिरता बनाए रखने के लिए मिलकर काम करेंगी। साथ ही देश के विकास के लिए संयुक्त रूप से उज्जवल भविष्य का रास्ता खोलेंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


निंग ने कहा, 'चीन और पाकिस्तान हमेशा से रणनीतिक सहयोग वाले साझेदार रहे हैं। चीन पाकिस्तान के साथ दोस्ती बनाए रखने, विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने और दोनों देशों के लाभ के लिए भविष्य में काम करने की उम्मीद करता है।'

तनाव शांत करने का मकसद: रिपोर्ट
चीन के इस बयान को पाकिस्तान की सेना को समर्थन करने के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि हाल ही में अमेरिका ने यहां के चुनाव की आलोचना की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चुनाव में धांधली के कारण चल रहे विवाद को शांत करने के लिए चीन ने ऐसा बयान दिया है। उनका कहना है कि यह समर्थन बिलावल भुट्टो जरदारी और इमरान खान जैसी आवाजों को चुनौती देता और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर स्थिरता के लिए चीन की प्राथमिकता का संकेत देता है।


रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन का बयान सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के नेतृत्व को मंजूरी देने का भी संकेत है। कर्ज में डूबे देश में तनाव को शांत करने के उद्देश्य से चीन ने यह बयान दिया है। इतना ही नहीं, यह कदम लोकतांत्रिक मानदंडों और क्षेत्रीय प्रभाव के संबंध में चीन और अमेरिका के बीच तनाव को भी उजागर करता है, जो संभावित रूप से देशों के बीच भविष्य के राजनयिक संबंधों को प्रभावित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed