फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China deports a foreigner for theft of thousands of protected plant species

China: चीन ने विदेशी नागरिक को देश से निकाला, संरक्षित पौधों की हजारों प्रजातियों की चोरी का आरोप

Sat, 17 Feb 2024 10:46 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 17 Feb 2024 10:46 PM IST
सार

China: चीन संरक्षित पौधों की हजारों प्रजातियों की चोरी के आरोप में एक विदेशी नागरिक को देश से निकाल दिया है। व्यक्ति ने 2011 से नौ साल तक सिचुआन और युन्नान प्रांत के दर्जनों अभयारण्यों की यात्रा की। 

विज्ञापन
China deports a foreigner for theft of thousands of protected plant species
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चीन ने शनिवार को कहा कि उसने एक विदेशी नागरिक को उसके देश निर्वासित किया है। बीजिंग ने व्यक्ति पर संरक्षित पौधों की प्रजातियों की चोरी करने और उन्हें विदेश भेजने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही देश ने चेतावनी दी कि बाहरी ताकतों ने उसकी पारिस्थितिक सुरक्षा का उल्लंघन किया है। 

विज्ञापन


देश के राज्य सुरक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है। इसमें कहा आरोप लगाया गया है कि विदेशी व्यक्ति ने अवैध तरीक से खुदाई की और चीन की प्रमुख संरक्षित पौधों की प्रजातियों को एकत्र किया। मंत्रालय ने कहा कि व्यक्ति को एक विदेशी संगठन ने अवैध रूप से खुदाई करने और हजारों जंगली पौधों की प्रजातियों और बीज के नमूने एकत्र करने का निर्देश दिया था। व्यक्ति दो हजार से ज्यादा बार अवैध चैनलों के जरिए इन्हें विदेश ले जा चुका था। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि विदेशी नागरिक ने 2011 से नौ साल तक सिचुआन और युन्नान प्रांत के दर्जनों अभयारण्यों की यात्रा की। वह चोरी, जासूसी, खरीद जैसे कार्यों में शामिल था। मंत्रालय ने आगे कहा कि सरकारी सुरक्षा एजेंसी ने कानून के मुताबिक उसे निर्वासित कर दिया है। चीन ने पारिस्थितिकीय सुरक्षा का उल्लंघन करने वाी विदेशी ताकतों के प्रयास को नाकाम कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने एक अन्य बयान में यह भी कहा है कि हाल के वर्षों के दौरान विदेशी साइबर जासूसों ने चीन के भीतर प्रमुख विभागों और उद्यमों की सूचना प्रणाली पर लगातार हमले किए हैं। जिसके परिणाम स्वरूप महत्वपूर्ण और संवेदनशील डाटा की चोरी हुई। चीन के डाटा और साइबर सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हुआ। सरकार नियंत्रित ग्लोबल टाइम्स ने मंत्रालय के हवाले से कहा कि चीन के खिलाफ विदेशी खुफिया एजेंसियां जासूसी गतिविधियों में शामिल हैं, जिसमें साइबर जगहर एक युद्ध क्षेत्र बन गया है। हालात लगातार खराब हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed