{"_id":"5ef07f8b2ddcfc5fe33ae4ef","slug":"china-declined-to-comment-on-v-k-singhs-remarks-that-more-than-40-pla-soldiers-killed-galwan-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गलवां घाटी में मारे गए पीएलए के 40 सैनिक', चीन का टिप्पणी करने से इनकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'गलवां घाटी में मारे गए पीएलए के 40 सैनिक', चीन का टिप्पणी करने से इनकार
Mon, 22 Jun 2020 03:30 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 22 Jun 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री और पूर्व भारतीय सेना प्रमुख जनरल सेनानिवृत्त जनरल वीके सिंह के उस बयान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में 40 से अधिक चीनी सैनिक मारे गए हैं। चीन का कहना है कि उसके पास इस मुद्दे को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान दोहराया कि चीन और भारत राजनयिक और सैन्य स्तरों के माध्यम से जमीन पर स्थिति को सामान्य करने के लिए एक दूसरे के साथ संचार कर रहे हैं। जब उनसे जनरल वीके सिंह के बयान को लेकर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, मेरे पास इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
जब से भारत और चीन के बीच गलवां घाटी में हिंसक झड़प हुई है तभी से चीन अपने हताहत हुए सैनिकों की संख्या बताने से कतरा रहा है। हालांकि आधिकारिक मीडिया का कहना है की झड़प में बीजिंग को भी नुकसान हुआ है। बता दें कि वर्तमान भारत-चीन सीमा गतिरोध पर टिप्पणी करते हुए सिंह ने शनिवार को एक समाचार चैनल से कहा था कि यदि हमारे 20 सैनिक शहीद हुए हैं तो उनके (चीनी पक्ष) दोगुने से अधिक संख्या में मारे गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-भारत ने एलएसी पर तैनात की विशेष पर्वतीय सेना, चीन के पास इसका तोड़ नहीं
वहीं आज एक बार फिर भारत और चीन के बीच लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद पर चर्चा के लिए कोर कमांडर स्तरीय बैठक चल रही है। यह बैठक चीन के हिस्से वाले चुसुल-मोल्डो बॉर्डर प्वाइंट पर हो रही है। इससे पहले छह जून को हुई बैठक भी यहीं आयोजित की गई थी। भारत की ओर से 14 कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह साथ बात कर रहे हैं।