फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China criticized the US after knowing the news of new visa restrictions

नई वीजा पाबंदियों की खबर के बाद चीन ने की अमेरिका की आलोचना 

Fri, 04 Dec 2020 01:29 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 04 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
China criticized the US after knowing the news of new visa restrictions
america, China

चीन ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी और इसके सदस्यों के परिवार के लोगों पर नई वीजा पाबंदियां लगाये जाने की एक खबर के बाद अमेरिका की आलोचना की है। चीनी विदेश मंत्री की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि एक बार प्रवेश के लिए जारी की जाने वाली वीजा की अवधि एक महीने तक सीमित किए जाने की खबर न्यूयार्क टाइम्स में बृहस्पतिवार को प्रकाशित होने के बाद अमेरिका के समक्ष बीजिंग आपत्ति दर्ज कराएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, वाशिंगटन का यह रुख खुद अमेरिकी हितों के प्रति पूरी तरह से असंगत है। उन्होंने कहा कि यह अमेरिका की वैश्विक छवि को धूमिल करेगा। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, मुझे लगता है कि यह सभी को स्पष्ट है कि अमेरिका में चीन विरोधी कुछ ताकतों द्वारा राजनीतिक दबाव बढ़ाने की कोशिश है तथा यह चीन के खिलाफ शीत युद्ध वाली मानसिकता है जिसने गहरी जड़ें जमाई हुई है।
विज्ञापन


हालांकि, अखबार की खबर की तत्काल पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन वाशिंगटन के इस तरह के कदम उठाने की योजना के बारे में पहले मिले संकेतों के बाद यह संभव जान पड़ता है। यहां तक कि कम्युनिस्ट पार्टी के सभी सदस्यों पर पूर्ण पाबंदी लगाई जा सकती है। बहरहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि इन पाबंदियों को किस तरह से क्रियान्वित किया जाएगा क्योंकि कई सदस्य पार्टी की संस्थाओं में सक्रिय सार्वजनिक भूमिका नहीं निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानवाधिकारों, कोरोना वायरस महामारी, व्यापार, ताईवाई और कई अन्य मुद्दों को लेकर विवाद बढ़ने के बीच ये पाबंदियां चीन के नेतृत्व एवं अर्थव्यवस्था के खिलाफ नये दंडात्मक कदम होंगे। उइगर और शिंजियांग में अन्य चीनी मुस्लिम समूहों पर कार्रवाई से जुड़े चीनी अधिकारियों पर यात्रा प्रतिबंध अमेरिका पहले ही लगा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed