{"_id":"63a5e8fd4f9d8b42e903da99","slug":"china-covid-blast-37-million-coronavirus-cases-registered-in-a-single-day-this-week-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona: चीन में कोरोना विस्फोट, इस हफ्ते एक दिन में रिकॉर्ड 3.7 करोड़ लोग कोविड से संक्रमित!","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Corona: चीन में कोरोना विस्फोट, इस हफ्ते एक दिन में रिकॉर्ड 3.7 करोड़ लोग कोविड से संक्रमित!
Sat, 24 Dec 2022 12:31 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 24 Dec 2022 12:31 AM IST
सार
रिपोर्ट के अनुसार, चीन की कुल जनसंख्या का करीब 18 फीसदी यानी 248 मिलियन लोग इस महीने 20 तारीख तक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। यह आंकड़े चीन के नेशनल हेल्थ कमिशन की बुधवार को की गई बैठक में सामने आए हैं।
विज्ञापन
covid cases in china
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में कोरोना ने हाहाकार मचा रखा है। इस बीच चीन सरकार की एक टॉप अथॉरिटी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया है कि हो सकता है कि इस हफ्ते एक दिन में 37 मिलियन यानी तीन करोड़ 70 लाख कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हों। यह दावा चीन की शीर्ष अथॉरिटी की ओर से किया गया है। यह दुनिया में एक दिन में कोविड संक्रमण का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की कुल जनसंख्या का करीब 18 फीसदी यानी 248 मिलियन लोग इस महीने 20 तारीख तक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। यह आंकड़े चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की बुधवार को हुई बैठक में सामने आए हैं। इसकी जानकारी बैठक में शामिल हुए लोगों ने दी। हालांकि, चीनी की एजेंसी के पास यह आंकड़े कहां से आए, यह अब तक साफ नहीं हो सका है। अगर इसकी पुष्टि हो जाती है, तो चीन में कोविड संक्रमण दर जनवरी 2022 के लगभग 40 लाख दैनिक मामलों के पिछले रिकॉर्ड से कहीं अधिक होगी।
विज्ञापन
चीन की सरकार के देश में बड़े पैमाने पर जीरो-कोविड नीत का विरोध होने पर प्रतिबंधों में ढील देने से संक्रामक ओमिक्रॉन वैरिएंट का तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है। स्वास्थ्य एजेंसी के अनुमान के मुताबिक, चीन के दक्षिण पश्चिम सिचुआन प्रांत और राजधानी बीजिंग की आधी से ज्यादा आबादी कोरोना से प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चीनी स्वास्थ्य एजेंसी ने कोरोना संक्रमण को लेकर यह अनुमान कैसे लगाया, क्योंकि देश में दिसंबर महीने की शुरुआत में पीसीआर टेस्टिंग केंद्रों को नेटवर्क को बंद कर दिया गया था। कोविड महामारी के दौरान अन्य देशों में भी सटीक संक्रमण दर का पता लगाना मुश्किल हो गया है, क्योंकि पहले से मौजूद टेस्टिंग केंद्रों को कोविड जांच लैब में बदल दिया गया था और केंद्रीय स्तर पर डेटा एकत्र नहीं किए गए थे।
चीन में लोग अपने स्तर पर कोविड संक्रमण की जांच के लिए फास्ट एंटीजन टेस्टिंग का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें इसकी जानकारी किसी स्वास्थ्य एजेंसी को देने की जरूरत नहीं होती है। वहीं, सरकार ने भी कोरोना के मामलों की संख्या का खुलासा करना बंद कर दिया है।
जनवरी के अंत में अधिकांश शहरों में चरम पर होगी कोविड लहर
डेटा कंसल्टेंसी MetroDataTech के मुख्य अर्थशास्त्री चेन किन ने अपने विश्लेषण के आधार पर भविष्यवाणी की है कि चीन में कोविड की वर्तमान लहर दिसंबर के मध्य से जनवरी के अंत में अधिकांश शहरों में चरम पर होगी। उनके अनुसार, शेन्ज़ेन, शंघाई और चोंगकिंग शहरों में सबसे अधिक कोरोनान के मामले सामने आएंगे, इनकी संख्या हर दिन लाखों में होगी।