फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China covid-19 News: In past 14 days, 14 provincial have reported new cases, only 12 days china reported 377 new corona cases

चीन में बढ़ रहा प्रकोप: 14 दिन में 14 प्रांतों में फैला कोरोना, दो सप्ताह में ही सामने आए 377 संक्रमित   

Sun, 31 Oct 2021 11:09 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 31 Oct 2021 11:09 AM IST
सार

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने अपील की है कि बंदरगाहों व विदेश से आने वाले यात्रियों की गहन जांच की जाए। 
 

विज्ञापन
China covid-19 News: In past 14 days, 14 provincial have reported new cases, only 12 days china reported 377 new corona cases
चीन में कोरोना - फोटो : PTI

विस्तार

चीन में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो रहा है। हर दिन यहां कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना के नए वैरिएंट के फैलते संक्रमण ने सरकार की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक 17 से 29 अक्तूबर के बीच में चीन में 377 मामलों की पुष्टि हुई है। चीन के उत्तरपूर्वी सीमावर्ती शहरों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि बाहर से आने वाले यात्रियों की गहनता से जांच की जाए। 
विज्ञापन


14 दिन में 14 प्रांतों में फैला संक्रमण 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के प्रवक्ता मी फेंग ने बताया कि चीन के 14 प्रांतों में 14 दिन के अंदर ही नए मामले सामने आए हैं। इसमें कुछ कोरोना मामले ऐसे हैं, जिनमें कोई भी लक्षण नहीं मिले हैं। यह चीन के लिए चिंताजनक बात है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और स्थिति गंभीर होती जा रही है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट ने बढ़ाई और चिंता 
स्वास्थ्य आयोग के अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती परीक्षण में पता चला है कि जो कोरोना संक्रमण फैल रहा है, वह कोरोना का म्यूटेटेड वर्जन है, जो विदेशों में फैल् रहा है। अधिकारियों का कहना है कि चीन के बंदरगाहों पर गहन जांच की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर तक बच्चों का टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य 
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चीन ने टीकाकरण की रफ्तार बढ़ा दी है। चीनी अधिकारियों का कहना है कि चीन में 75.8 प्रतिशत लोगों का पूरी तरह टीकाकरण हो गया है। अब इन लोगों को बूस्टर डोज दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तीन से 11 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य दिसंबर तक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed