फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China covered mosque with high walls

ड्रैगन का पैंतरा: चीन ने शहर सुंदर बनाने को ऊंची दीवारों से ढकी मस्जिद

Fri, 14 May 2021 04:49 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, क्वीरा।
एजेंसी, क्वीरा। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 14 May 2021 04:49 AM IST
सार

  • ऊंची दीवार पर कम्युनिस्ट पार्टी के नारे लिख दिए गए हैं

विज्ञापन
China covered mosque with high walls
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social media

विस्तार

पश्चिमी चीन के शिंजियांग में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ लगातार अमानवीय हरकतें कर रहे चीन ने एक बार फिर एक मस्जिद को निशाना बनाया है।

विज्ञापन


शिंजियांग प्रांत के क्वीरा शहर के प्रशासन ने जियामन मस्जिद को ऊंची दीवारों के पीछे ढक दिया है। ऊंची दीवार पर कम्युनिस्ट पार्टी के नारे लिख दिए गए हैं ताकि वहां से गुजरने वाले इसे एक धार्मिक स्थान के तौर पर नहीं पहचान सकें।
विज्ञापन


हालांकि चीन सरकार ने इसे ग्रामीण शहरों के सौंदर्यीकरण की कवायद करार दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बुधवार को माना कि कुछ मस्जिदों को ध्वस्त किया गया है, जबकि अन्य को अपग्रेड किया गया है। यह कवायद ग्रामीण विकास के तहत की गई है, लेकिन मुस्लिम अपनी नमाज घर पर या मस्जिदों में पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चीन पर पहले ही हजारों मस्जिदों को ध्वस्त करने का आरोप लग रहा है। यहां तक कि एक मस्जिद को तो सार्वजनिक शौचालय बनाने के लिए ढहा दिया गया था, जिसकी पूरे विश्व में आलोचना की गई थी।

अप्रैल अंत में विदेशी मीडिया पहुंचने पर खुली पोल
जियामिन मस्जिद पर अप्रैल के अंत में मुस्लिम समुदाय के पवित्र रमजान माह के दौरान विदेशी मीडिया की एक टीम पहुंची थी। इस टीम के मुताबिक, दो उइगर मुस्लिम महिलाएं लंबे समय तक शहर के इस सबसे बड़े धार्मिक स्थल में सर्विलांस कैमरों की नजर में एक छोटी जालीदार रोशनदान के पीछे बैठी देखी गई थी।


मीडिया टीम के वहां पहुंचने के कुछ ही मिनट के अंदर चार सादी वर्दी वाले आदमी वहां पहुंचे और नजदीकी आवासीय भवनों के गेट बंद कर दिए। एक आदमी ने वहां मस्जिद होने के सवाल पर कहा कि उस जगह कभी भी कोई मस्जिद नहीं थी। साथ ही उसने वहां फोटो लेने को गैरकानूनी बताते हुए मीडिया को वापस जाने का आदेश दिया।

2019 की सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रही मस्जिद
बता दें कि 2019 की गूगल पर मौजूद सैटेलाइट इमेज में स्पष्ट दिखने वाली मस्जिद के चारों कोनों की मीनारें अब गायब हो चुकी हैं, जबकि मस्जिद के मध्य गुंबद की जगह अब एक नीले रंग का बड़ा सा धातु का बॉक्स दिखाई देता है। यह स्पष्ट नहीं है कि सैटेलाइट इमेज लिए जाने के समय इस मस्जिद में नमाज होती थी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed