फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China conducting a mass corona testing programme in Hong Kong democratic leader oppose

बड़े पैमाने पर हांगकांग में कोरोना टेस्टिंग करा रहा चीन, डीएनए रिकॉर्ड जमा करने का लगा आरोप

Wed, 02 Sep 2020 03:42 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 02 Sep 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
China conducting a mass corona testing programme in Hong Kong democratic leader oppose
फाइल फोटो - फोटो : AP

कोरोना वायरस ने दुनिया के लगभग हर देश को अपनी चपेट लिया हुआ है। चीन हांगकांग में स्वैच्छिक तरीके से बड़े पैमाने पर कोरोना की टेस्टिंग कराना चाहता है लेकिन हांगकांग के कई नेता इसका विरोध कर रहे हैं। लोकतंत्र समर्थक नेताओं का कहना है इसके जरिए चीन हांगकांग के लोगों का डीएनए का रिकॉर्ड अपने पास जमा कर लेगा। 

विज्ञापन



चीन एक बड़ी योजना के तहत हांगकांग में बड़े स्तर पर कोविड-19 की टेस्टिंग कर रहा है। चीन का कहना है कि ये टेस्टिंग प्रक्रिया एकदम स्वैच्छिक है और चीनी सरकार ने यह भी कहा है कि इस टेस्टिंग के जरिए वो किसी का भी निजी डाटा अपने पास रिकॉर्ड में नहीं रखेंगे।
विज्ञापन


हालांकि हांगकांग के लोकतंत्र समर्थन नेताओं ने इस टेस्टिंग का बहिष्कार कर दिया है और टेस्ट ना कराने की अपील की है। एक नेता जोशुआ वॉन्ग ने कहा कि सरकार एक साजिश के तहत हांगकांग के लोगों का डीएनए अपने पास जमा कर रही है। वहीं दूसरे नेता का कहना है कि सरकार यह बात स्पष्ट तरीके से नहीं बता रही है कि वह आखिर किस तरह लोगों का डाटा जमा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन की सरकार ने इस योजना में हांगकांग के लोगों की बजाय चीन के अन्य क्षेत्रों के मेडिकल स्टाफ को लगाया है। बता दें कि शनिवार को इस टेस्ट के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हुई थी और अब तक 5.53 लाख से ज्यादा लोग इसके तहत रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। हांगकांग की आबादी 75 लाख है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed