{"_id":"5dd85c398ebc3e548d6f1cee","slug":"china-condemned-the-operation-of-american-ships-in-disputed-waters","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित जल क्षेत्र में अमेरिकी पोत के संचालन की चीन ने की निंदा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
विवादित जल क्षेत्र में अमेरिकी पोत के संचालन की चीन ने की निंदा
Sat, 23 Nov 2019 03:38 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 23 Nov 2019 03:38 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण चीन सागर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने अमेरिका पर शुक्रवार को वैश्विक शक्तियों के बीच तनाव ‘भड़काने’ का आरोप लगाते हुए निंदा की। इस सप्ताह बीजिंग ने दो अमेरिकी युद्धपोतों के द्वीपों के पास से जाने का दावा किया था। अमेरिकी नौसेना नियमित रूप से विवादित दक्षिण चीन सागर में ‘नेविगेशन संचालन की स्वतंत्रता’ का संचालन कर रही है।
विज्ञापन
इस क्षेत्र पर चीन, वियतनाम, फिलीपींस, मलेशिया, ब्रूनेई और ताइवान अपना अपना दावा करते हैं। यूएस नेवी ने कहा कि ‘बुधवार को स्प्रैटली आइलैंड्स में मिसचीफ रीफ के पास यूएसएस गैब्रिएल गिफर्ड्स लिटोरल कॉम्बैट शिप रवाना हुआ और गुरुवार को पैरासेल आइलैंड्स के पास से यूएसएस वेन ई. मेयर गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर होकर गुजरा था।’
विज्ञापन
पीपुल्स लिबरेशन आर्मी साउथर्न थिएटर कमांड ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि ‘चीन ने अमेरिकी जहाजों की पहचान और निगरानी के लिए सैन्य जहाजों को रवाना किया और जगह छोड़ कर जाने की चेतावनी दी।’ इस बयान में कहा गया कि हाल ही में, अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में युद्धपोतों को भेजने के लिए ‘नेविगेशन की स्वतंत्रता’ के बहाने का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन