फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China completes 10 km of Kathmandu road

काठमांडू रोड के 10 किमी हिस्से का निर्माण चीन ने पूरा कर दिया

Wed, 30 Jan 2019 12:06 PM IST
अजय सिंह भाषा, काठमांडू
भाषा, काठमांडू Published by: अजय सिंह Updated Wed, 30 Jan 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
China completes 10 km of Kathmandu road
के पी शर्मा ओली - फोटो : अमर उजाला

 नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने नेपाल और चीन के बीच कूटनीतिक रिश्तों के मजबूत होने से संबंधों के नयी ऊंचाई पर पहुंचने का दावा करते हुए कहा कि बीजिंग ने राष्ट्रीय राजधानी में सड़क के 10 किमी हिस्से का निर्माण कर उन्हें सौंप दिया है।

विज्ञापन

 

नेपाल में चीन के राजदूत होऊ यांगी ने मंगलवार को काठमांडू के ललितपुर में आयोजित एक समारोह में कालांकी...कोटेश्वर सड़क का विस्तारित हिस्सा आधिकारिक तौर पर ओली के सुपुर्द किया। सड़क के इस हिस्से के निर्माण में 513 करोड़ रुपये की लागत आई है।

विज्ञापन

 

कुल आठ लेन वाली यह सड़क चीनी कंपनी शंघाई कंस्ट्रक्शन ने चीन की वित्तीय मदद से पांच साल में बनाई है।


यांगी ने कहा कि साल 2015 में आए भूकंप, भारत नेपाल सीमा पर नाकेबंदी और भूमि अधिग्रहण आदि कारणों की वजह से परियोजना में विलंब हुआ।

ओली ने अवसंरचना निर्माण में वित्तीय मदद के लिए और पनबिजली, कृषि और शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में योगदान के लिए चीन सरकार की सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed