{"_id":"614dd4e48ebc3efd5c0f1e68","slug":"china-company-wrote-hateful-lines-against-india-on-the-t-shirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन: कंपनी ने टी शर्ट पर लिखी भारत के खिलाफ नफरत भरी बातें, अपने ही लोगों ने किया विरोध ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन: कंपनी ने टी शर्ट पर लिखी भारत के खिलाफ नफरत भरी बातें, अपने ही लोगों ने किया विरोध
Fri, 24 Sep 2021 07:08 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 24 Sep 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
China T shirt
- फोटो : SCMP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन की एक कपड़ा कंपनी JNBY बच्चों के कपड़ों पर भारत के खिलाफ नफरत भरी बातें लिखकर चर्चा में है। हालांकि इसकी वजह से उसे अपने लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। चीन के इस बड़े कपड़ा ब्रांड ने भारत को लेकर छोटे बच्चों के कपड़ों पर नफरत भरी बातें लिखी हैं। इसमें भारतीयों को गोली मारने और नर्क में स्वागत है जैसी बातें लिखी हैं।
विज्ञापन
चाइनीज सोशल मीडिया पर एक महिला की शिकायत के बाद कंपनी ने माफी मांगी और कपड़ों से इन संदेशों को हटाने का फैसला किया है। चीन के सरकारी अखबार 'ग्लोबल टाइम्स' की एक रिपोर्ट में इसे अनुचित और खौफनाक बताया गया है, लेकिन कपड़ों पर मिली भारत विरोधी छवियों का जिक्र उसने नहीं किया।
विज्ञापन
मोगू मोगू नाम की महिला ने चाइनीज सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके परिवार ने चार साल के बेटे के लिए एक शर्ट खरीदी। उन्होंने इसकी तस्वीर भी साझा की, जिस पर भारत के संबंध में आपत्तिजनक बातें लिखी थी। इसका मतलब उन्हें हाल ही में समझ आया, क्योंकि ये शर्ट बच्चे के दादा लेकर आए थे, जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती।
विज्ञापन
हांगकांग आधारित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने कहा, नरक में स्वागत है। माफ करना? आप किसका स्वागत कर रहे हैं? और यातनाओं की ये तस्वीरें, चार साल का एक बच्चा इस तरह की शर्ट पहनेगा। यह सोचकर भी मैं परेशान हो जाती हूं।
यह पोस्ट वायरल होने के बाद एक अन्य यूजर्स ने टी शर्ट पर छपी एक और भारत विरोधी तस्वीर पोस्ट की। इसमें लिखा था- पूरी जगह भारतीयों से भरी हुई है, मैं बंदूक उठाऊंगा और सबके चीथड़े उड़ा दूंगा।