{"_id":"5dd70a348ebc3e548b2b0504","slug":"china-cleared-that-it-will-continue-its-efforts-for-bacic-trade-deal-with-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के साथ प्रारंभिक व्यापार समझौते को लेकर प्रयास जारी रखेगा चीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका के साथ प्रारंभिक व्यापार समझौते को लेकर प्रयास जारी रखेगा चीन
Fri, 22 Nov 2019 03:35 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 22 Nov 2019 03:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Politico
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका के साथ प्रारंभिक व्यापार समझौते को लेकर प्रयास करता रहेगा। इसके लिए दोनों ही देशों के वार्ता के सभी द्वार खुले हुए हैं। चीन के वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता गाओ फेंग ने कहा कि चीन अमेरिका के साथ समानता और पारस्परिक सम्मान के आधार पर एक दूसरे की चिंताओं का समुचित समाधान करने की समान कोशिश करना चाहता है ताकि पहले चरण का समझौता संपन्न किया जा सके। यह चीन और अमेरिका के साथ पूरी दुनिया के हित में होगा।
विज्ञापन
वहीं अर्थशास्त्रियों ने चेतावनी दी है कि चीन और अमेरिका के बीच लंबे समय से जारी व्यापार विवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए खतरे का संकेत है और इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की और बढ़ रही है। दरअसल दोनों ही देशों की बीच जारी ट्रेड वार का असर आपूर्ति चेन पर पड़ रहा है, इससे निवेश के साथ ही कारोबारी विश्वास कमजोर हो रहा है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि अगले साल तक पहले चरण की डील हो सकती है। चीनी अधिकारियों के मुताबिक चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दिसंबर की शुरुआत में समझौते में दस्तखत कर सकते हैं।
विज्ञापन
दरअसल बीजिंग अमेरिका से और अधिक टैरिफ में वापसी का दबाव बना रहा है, वहीं अमेरिकी प्रशासन भी बदले में और टैरिफ वापसी की बात कर रहा है। चीन ने इस सिलसिले में आमने सामने की बातचीत के लिए अमेरिका के शीर्ष कारोबारियों को वार्ता के लिए बुलाया है।
सूत्रों के मुताबिक अगले बृहस्पतिवार से पहले एक और दौर की बातचीत हो सकती है। वहीं अमेरिकी अधिकारियों ने संकेत दिए हैं वे मिलने को इच्छुक हैं, लेकिन समय और तारीख के लेकर कोई प्रतिबद्ध नहीं हैं।
इसके साथ ही कहा कि जब तक चीन यह स्पष्ट नहीं करता है कि वह बौद्धिक संपदा संरक्षण और कृषि खरीद के लिए प्रतिबद्ध है तब तक वे चीन जाकर बातचीत को अनिच्छुक हैं। दोनों ही देशों के बीच पहले चरण की बातचीत में देरी की चिंता के चलते दुनियाभर के बाजार में इसका असर दिखा।