फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China attack in South China Sea against Two Philippine ships with water cannon

दक्षिण चीन सागर में ड्रैगन की हिमाकत: फिलीपीन के दो जहाजों पर पानी की बौछार से किया हमला, एक क्षतिग्रस्त

Tue, 30 Apr 2024 10:29 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीला Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 30 Apr 2024 10:29 PM IST
सार

फिलीपींस तटरक्षक बल (पीसीजी) के प्रवक्ता जे तारिएला ने बताया कि दो फिलीपीनी जहाज गश्त पर निकले थे। इस दौरान, चीन के सीसीजी जहाजों और समुद्री मिलिशिया के छह जहाजों ने उनके गश्ती जहाजों को घेर लिया।

विज्ञापन
China attack in South China Sea against Two Philippine ships with water cannon
Chinese Attack - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण चीन सागर में स्कारबोरो शोल के पास चीनी तटरक्षक बल ने फिलीपींस के जहाज पर पानी की बौछार से हमला किया। चीनी कार्रवाई के कारण फिलीपींस का एक जहाज क्षतिग्रस्त हो गया। फिलीपींस तटरक्षक बल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान चीन ने विवादित क्षेत्र में उनके जहाजों पर हमला किया। बता दें, फिलीपींस और चीन के रिश्ते लंबे समय से तनाव ग्रस्त हैं। आए दिन चीन फिलीपींस को परेशान करता रहता है। 

विज्ञापन

फिलीपींस तटरक्षक बल (पीसीजी) के प्रवक्ता जे तारिएला ने बताया कि दो फिलीपीनी जहाज गश्त पर निकले थे। इस दौरान, चीन के सीसीजी जहाजों और समुद्री मिलिशिया के छह जहाजों ने उनके गश्ती जहाजों को घेर लिया। तट से 12 समुद्री मील दूर सीसीजी के एक जहाज ने पानी की बौछार से पीसीजी के एक जहाज पर हमला किया। वहीं, दो सीसीजी जहाजों ने पीसीजी के एक जहाज पर हमला किया। हालांकि, चीन ने इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि उन्होंने पीसीजी जहाजों को क्षेत्र से निष्कासित किया था क्योंकि वह क्षेत्र मछली पकड़ने के लिए है। 

विज्ञापन

इससे पहले भी चीन दिखा चुका है हिमाकत
हाल ही में, चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का एक सोरिंग ड्रोन WZ-7 फिलीपींस के करीब उड़ता दिखाई दिया था। ड्रोन पश्चिम फिलीपीन सागर के पास उड़ता देखा गया था। चीन के साथ दूसरे थॉमस शोल और स्कारबोरो शोल सहित अन्य क्षेत्रीय विवादों के बीच चीनी ड्रोन दिखना चिंताजनक है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयरफोर्स और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी द्वारा उड़ाए गए WZ-7  जेट-संचालित ड्रोन की सर्विस सीलिंग 60,000 फीट से अधिक है। इसकी रेंज लगभग 4,350 मील है। 2022 में भी यही ड्रोन ताइवान स्ट्रेट के पास उड़ता दिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने फिलीपीन को सौंपा ब्रह्मोस मिसाइल
भारत ने हाल ही में फिलीपीन को ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप सौंपी है। फिलीपीन इसे दक्षिणी चीन सागर में तैनात करेगा, जिससे चीन की चिंता भी बढ़ गई है। चीन आसपास के छोटे द्वीपीय देशों को धमकाता रहता है, क्योंकि यह देश सैन्य रूप से मजबूत नहीं हैं। ऐसे में ब्रह्मोस के मिलने से फिलीपीन की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी, इस बात को लेकर चीन अधिक चिंतित है। 

प्रशिक्षण भी देगा भारत
फिलीपीन को भारत ब्रह्मोस मिसाइल के संचालन का प्रशिक्षण भी देगा। इस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की गति मैक 2.8 है। यानी आवाज की गति से 2.8 गुना ज्यादा। फिलीपीन को दी गई ब्रह्मोस की मारक क्षमता 290 किमी है। इसे पनडुब्बी, पोत, हवाई जहाज या जमीन से भी छोड़ा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed