{"_id":"60990bf38ebc3e25fd7159c1","slug":"china-artist-steal-women-undergarments-police-arrested-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन: 197 महिलाओं के अंत:वस्त्र चुराए, फिर कला बताकर प्रदर्शनी में सजा दिए, ऐसे दबोचा गया आरोपी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन: 197 महिलाओं के अंत:वस्त्र चुराए, फिर कला बताकर प्रदर्शनी में सजा दिए, ऐसे दबोचा गया आरोपी
Mon, 10 May 2021 04:03 PM IST
प्रशांत कुमार
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 10 May 2021 04:03 PM IST
सार
बीजिंग के रहने वाले ज्हांग मिंगशीन की ये हरकत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन का विवादित कलाकार ज्हांग मिंगशीन अपनी अजीबोगरीब हरकतों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहता है। इस बार भी उसने एक ऐसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया कि अचानक वह सलाखों के पीछे पहुंच गया। शख्स पर आरोप है कि उसने कला के नाम पर एक प्रदर्शनी में महिलाओं के चोरी किए गए 197 अंडरगार्मेंट्स की प्रदर्शनी लगाई। लोगों को जब इस बारे में जानकारी हुई तो इसपर हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने कलाकार को गिरफ्तार कर लिया है। बीजिंग के रहने वाले ज्हांग मिंगशीन की ये हरकत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। चीन में हर साल सिग्नेचर आर्ट प्राइज नाम की आर्ट प्रतियोगिता आयोजित होती है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कला की दुनिया के बेहतरीन कलाकारों को सम्मान देना है।
विज्ञापन
आरोपी के वीडियो पर मचा बवाल
ज्हांग मिंगशीन ने भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपनी प्रदर्शनी दिखाने की की तैयारी शुरू की। ज्हांग के आर्टपीस का नाम 197 था। उसने दावा किया कि पिछले दो सालों में महिलाओं के अंत:वस्त्रों को जुटाया है। साथ ही एक 47 सेकेंड्स का वीडियो क्लिप भी तैयार किया है। जिसमें ज्हांग को अंत:वस्त्रों के साथ प्रदर्शन करते हुए देखा गया। उसने बताया कि उसे इस प्रदर्शनी की प्रेरणा कुछ साल पहले मिली थी।
विज्ञापन
जब सिग्नेचर ऑर्ट प्राइज ने 197 नाम के इस आर्टपीस को अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया तो हंगामा खड़ा हो गया। कुछ यूजर्स ने इसपर तीखी प्रतिक्रिया जताई । उसका वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। लोगों ने इसकी गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। बढ़ते दबाव को देखते हुए बीजिंग पुलिस ने आर्टिस्ट को धर दबोचा।
पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ
दरअसल, पुलिस पूछताछ में विवादित कलाकार ज्हांग ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड के अंडरगार्मेंट्स चोरी हो गई। इसके बाद इसने खुद ही अंडरगार्मेंट्स चोरी करने का फैसला किया और वो कई महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स को घर की बालकनी से चुरा लिया करता था। हालांकि उसने कहा कि सभी अंत: वस्त्रों को उसने चोरी नहीं की, कुछको उसने बाजार से खरीदे भी हैं।