फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China approves radical overhaul of political system of Hong Kong

हांगकांग: राजनीतिक व्यवस्था में होगा बदलाव, चीन ने दी कट्टरपंथी परिवर्तन की मंजूरी

Tue, 30 Mar 2021 10:24 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 30 Mar 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
China approves radical overhaul of political system of Hong Kong
Hong Kong National Flag - फोटो : विकीपीडिया

हांगकांग में राजीनतिक व्यवस्था में बदलाव को चीन ने मंजूरी दे दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को चीन ने हांगकांग की राजनीति में कट्टरपंथी परिवर्तन करने को अनुमति दे दी। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों हांगकांग की चुनाव प्रणाली में बदलाव के लिए मतदान हुआ था। इसे लेकर अमेरिका ने चीन को निशाने पर लिया था और इसे 'लोकतंत्र का गला घोटना' करार दिया था।

विज्ञापन


यह अनुमति देने के बाद अब चीन जब चाहे तब किसी भी उम्मीदवार के नामांकन को रद्द कर सकता है। साथ ही जनता द्वारा चुने गए विधान परिषद सदस्यों को अघोषित किया जा सकता है। बता दें कि पिछले साल चीनी संसद ने हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को पारित किया था, जिसे लेकर हांगकांग में जमकर प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन


हांगकांग के संविधान से संबंधित मामलों पर चीनी संसद के साथ कम करने वाली वरिष्ठ नेता मारिया टैम ने इसे लेकर कहा कि शहर के मुख्य कार्यकारी का चयन करने के लिए हांगकांग की चुनाव समिति नेशनल पीपुल्स कांग्रेस स्टैंडिंग कमेटी द्वारा अनुमोदित सुधारों के हिस्से के रूप में शहर की विधायिका के 40 प्रतिनिधियों को चुनेगी। चुनावी समिति का आकार भी बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed