फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China announced of 310 million dollar aid to the Taliban government

अफगानिस्तान: तालिबान सरकार की मदद को चीन ने खोला खजाना, 310 लाख डॉलर की मदद का एलान

Thu, 09 Sep 2021 05:06 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 09 Sep 2021 05:06 AM IST
सार

  • चीन ने अफगानिस्तान को 30 लाख टीके दान में देने का फैसला किया है
  • तालिबान को अनाज, सर्दी के सामान, कोरोना के टीके की जरूरत

विज्ञापन
China announced of 310 million dollar aid to the Taliban government
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनते ही 24 घंटे के भीतर चीन ने बुधवार को 310 लाख (31 मिलियन) अमेरिकी डॉलर की मदद का एलान किया है। चीन ने कहा कि यह अराजकता खत्म करने और व्यवस्था बहाल करने के लिए जरूरी है।

विज्ञापन


अफगानिस्तान के हालात पर पड़ोसी देशों के विदेश मंत्रियों की पहली बैठक में चीन की विदेश मंत्री वांग यी ने कहा, चीन अफगानिस्तान को 200 मिलियन यूआन (31 मिलियन अमेरिकी डॉलर)की मदद के तहत अनाज, सर्दी के सामान, कोरोना के टीके और जरूरत की दवाएं देगा।
विज्ञापन


पाकिस्तान की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईरान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने शिरकत की। हालांकि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की मेजबानी में आयोजित इस बैठक में रूस ने भाग नहीं लिया। वांग यी ने कहा, पहली खेप में चीन ने अफगानिस्तान को 30 लाख टीके दान में देने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed