{"_id":"61412d70ae221e34a5371ed5","slug":"china-allowed-flights-to-european-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खतरा: चीन ने दी यूरोपीय देशों की उड़ानों को अनुमति, भारत पर चल रहा विचार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना का खतरा: चीन ने दी यूरोपीय देशों की उड़ानों को अनुमति, भारत पर चल रहा विचार
Wed, 15 Sep 2021 04:48 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 15 Sep 2021 04:48 AM IST
सार
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजान ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि चीन महामारी की स्थिति से निपटने की कोशिश कर रहा है जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बहाल की जा सकें।
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद से फंसे भारतीयों को ले जाने के लिए उड़ानों को अनुमति न दे कर चीन ने यूरोपीय यूनियन से संबंद्ध देशों जर्मनी, फ्रांस और इटली को अपने नागरिकों को ले जाने के लिए उनकी चार्टर्ड उड़ानों को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
भारत उन 11 देशों में शामिल हैं जिनकी उड़ानों को चीन ने कोरोना संक्रमण की आशंकाओं के चलते रोक दिया था। इससे चीनी विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे 23 हजार भारतीय विद्यार्थियों और बीजिंग में नौकरी कर रहे सैकड़ों लोग चीन में ही फंस गए हैं।
विज्ञापन
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजान ने कहा कि भारतीयों को चीन से ले जाने का मामला दोनों देशों के राजनयिकों के भरोसे छोड़ा गया है। वे आपस में वार्ता कर सकते हैं। अगर भारत जरूरत महसूस करता है तो उनके अधिकारी चीनी अफसरों से इस मुद्दे पर विमर्श कर सकते हैं।
विज्ञापन