फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China allegedly make inroads in Canadian Police System officer charged for illegal intelligence gathering news

Canada: कनाडा के पुलिस विभाग तक चीन की पहुंच, रिटायर्ड अफसर पहुंचा रहा था खुफिया जानकारी, गिरफ्तार

Sat, 22 Jul 2023 09:56 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 22 Jul 2023 09:56 AM IST
सार

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने बताया कि गिरफ्तार पुलिसकर्मी का नाम विलियम मैजशर है और वह मूल रूप से हॉन्गकॉन्ग का है।

विज्ञापन
China allegedly make inroads in Canadian Police System officer charged for illegal intelligence gathering news
कनाडा पुलिस के अफसरों तक चीन की पहुंच। - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिकी और यूरोपीय महाद्वीप पर चीन के जासूसी तंत्र की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर सरकारी विभागों में चीन ने तेजी से घुसपैठ बढ़ाई है। साइबर हमलों के साथ-साथ चीन ने अपने जासूसों को भी कई विभागों में काम पर लगाया है। ऐसा ही एक ताजा मामला कनाडा से सामने आया है, जहां एक 60 वर्षीय रिटायर्ड पुलिसकर्मी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि वह अवैध तरीके से चीन की मदद कर रहा था। इस मामले की जांच 2021 में शुरू हुई थी। 
विज्ञापन


रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने बताया कि गिरफ्तार पुलिसकर्मी का नाम विलियम मैजशर है और वह मूल रूप से हॉन्गकॉन्ग का है। मैजशर ने कथित तौर पर अपनी जानकारी और नेटवर्क का इस्तेमाल चीन को फायदा पहुंचाने वाली खुफिया जानकारी को इकट्ठा करने में किया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मैजशर के खिलाफ सूचना सुरक्षा कानून और विदेशी संगठन के लिए जासूसी और साजिश रचने के मामलों में केस दर्ज किया गया है। मैजशर की इन संदिग्ध गतिविधियों को लेकर 2021 में जांच बिठाई गई थी। आरोप है कि इस रिटायर्ड अफसर ने कनाडा के कानून के दायरे से बाहर रहे लोगों की पहचान और उन्हें डराने में भी चीन सरकार की मदद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चीन और कनाडा के बीच बीते कुछ वर्षों में रिश्ते काफी खराब हुए हैं। इसी साल मई में कनाडा ने चीन के राजनयिक झाओ वेई को लौटा दिया था। वेई पर कनाडा की राजनीति में दखल देने के आरोप लगे थे। हालांकि, चीन की तरफ से इन आरोपों को गलत करार दिया गया था। इस साल मार्च में भी कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा के चुनावों में दखल से जुड़ी रिपोर्ट्स को लेकर जांच बिठाने का एलान किया था। आरोप हैं कि चीन ने 2019 और 2021 में कनाडा के चुनावों में दखल देने के प्रयास किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed