{"_id":"6099a8792655ce3fce2f6d68","slug":"china-agitated-over-calls-for-taiwan-to-attend-who-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"तल्खी : डब्ल्यूएचओ बैठक में ताइवान को बुलाने की अपील पर चीन भड़का","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तल्खी : डब्ल्यूएचओ बैठक में ताइवान को बुलाने की अपील पर चीन भड़का
Tue, 11 May 2021 04:17 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 11 May 2021 04:17 AM IST
सार
- चीन ने कहा, ताइवान को वैश्विक निकायों में शामिल होने का कोई अधिकार नहीं
विज्ञापन
चीनी के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन की सरकार ने सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन की इस बात पर भड़क गया कि उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन से ताइवान को एक बैठक में बुलाने का आग्रह किया। चीन ने इस आग्रह पर ब्लिंकेन की आलोचना की। बता दें कि ताइवान को बीजिंग अपना क्षेत्राधिकार मानता है और इसलिए वह इस मामले में किसी भी बाहरी दखल का विरोध करता रहा है।
विज्ञापन
इस माह लंदन में सात प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के समूह के विदेश मंत्रियों ने ब्लिंकेन के बयान को अपनी संयुक्त अपील में जोड़ा है। इस अपील से चीन की कम्युनिस्ट सरकार असहज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसने कहा कि ताइवान को विदेशी संबंधों का संचालन करने या वैश्विक निकायों में शामिल होने का कोई अधिकार नहीं है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, ब्लिंकेन की अपील वन-चायना सिद्धांत और अमेरिका-चीन घोषणाओं का उल्लंघन करती है। उन्होंने कहा कि चीन इस अपील को पूरी तरह से खारिज करता है।