{"_id":"5ee7f09b79714932350f2cac","slug":"china-agitated-by-protest-in-hong-kong-said-activists-are-provoking-students-in-the-name-of-democracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग में प्रदर्शन से खफा चीन, कहा- लोकतंत्र के नाम पर छात्रों को भड़काया जा रहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हांगकांग में प्रदर्शन से खफा चीन, कहा- लोकतंत्र के नाम पर छात्रों को भड़काया जा रहा
Tue, 16 Jun 2020 03:35 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 16 Jun 2020 03:35 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने हांगकांग के कार्यकर्ताओं पर लोकतंत्र के नाम पर युवा छात्रों का ब्रेनवॉश करने का आरोप लगाया है। लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों से चिढ़े बीजिंग ने कहा कि छात्रों को लड़ाई के लिए तैयार किया जा रहा है। ताइवान के स्थानीय मीडिया ने चीन के हांगकांग और मकाओ मामलों के कार्यालय की तरफ से प्रकाशित एक लेख के हवाले से यह रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यालय के प्रवक्ता ने हांगकांग के राजनीतिक दल डेमोसिस्टो और इसके सदस्यों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के खिलाफ स्कूलों में हड़ताल के लिए युवा छात्रों को भड़काने का आरोप लगाया है। प्रवक्ता ने यह भी दावा किया कि हांगकांग का मौजूदा शैक्षिक माहौल ‘एक देश, दो प्रणाली’ के सिद्धांत से भटक रहा है। बता दें कि चीन के नए सुरक्षा कानून में हांगकांग में देशद्रोह, आतंकवाद, विदेशी दखल और विरोध करने जैसी गतिविधियां रोकने के प्रावधान होंगे। इसके तहत चीनी सुरक्षा एजेंसियां हांगकांग में काम कर सकेंगी, जिसका बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है।
विज्ञापन
बलि का बकरा खोज रही कम्युनिस्ट पार्टी
लेख में हांगकांग में हिंसक प्रदर्शनों को उकसाने के आरोपी ठहराए गए सिविक पार्टी के अध्यक्ष एलन लेओंग ने कहा, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी हांगकांग में अशांति के लिए दोषी ठहराने को बलि का बकरा खोज रही है। उन्होंने कहा, कम्युनिस्ट पार्टी हांगकांग की शिक्षा प्रणाली, अन्य देशों के साथ रिश्तों और स्वतंत्रता को हिंसा के लिए जिम्मेदार मानती है, लेकिन कभी भी अपनी नीतियों को दोषी नहीं ठहराती।
विज्ञापन