फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   children in African countries are studying from television because they do not have access of internet

कोरोना: अफ्रीकी देशों में टेलीविजन की मदद से पढ़ाई कर रहे बच्चे, इंटरनेट की सुविधा नहीं

Thu, 17 Sep 2020 12:32 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 17 Sep 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
children in African countries are studying from television because they do not have access of internet
टेलीविजन की मदद से पढ़ाई कर रहे हैं बच्चे

कोरोना के दौरान कई सारी ऐसी मार्मिक कहानियां सुनने को मिली, जिसने हर किसी के मन को झकझोर कर रख दिया हो। ऐसी ही एक खबर अफ्रीकी देशों से आ रही है। कोरोना की मार झेल रहे अफ्रीकी देश केन्या में बच्चों के पास ऑनलाइन पढ़ाई का साधन नहीं है, इसलिए वो टेलीविजन की मदद लेकर पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन



केन्या में शिक्षकों और सहपाठियों की जगह अब टेलीविजन ले ली है। यहां बच्चे अपने माता-पिता के साथ बैठकर टेलीविजन पर कार्टून देख रहे हैं और उन्हें देखते हुए उच्चारण सीख रहे हैं। बता दें कि केन्या सरकार ने कोरोना से लड़ने और संक्रमण के ज्यादा ना फैलने की वजह से मार्च में ही अनिश्चित काल तक के लिए स्कूल बंद कर दिए थे।
विज्ञापन


अफ्रीका के स्कूल इस साल बंद रहेंगे और शायद अगले साल जनवरी तक इनके बंद रहने की संभावना है। यूएन की एजेंसी यूनिसेफ का कहना है कि अफ्रीकी देशों के गांवों में रहने वाले बच्चों के पास ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा नहीं है। उप-सहारा अफ्रीकी देश के कम से कम आधे स्कूली छात्रों के पास इंटरनेट नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों के लाखों बच्चे टेलीविजन पर कार्टून देख पढ़ना और लिखना सीख रहे हैं। तंजानिया के एक गैर लाभकारी एनजीओ उबोंगो अफ्रीकी देशों के टीवी और रेडियो नेटवर्क को निशुल्क सामग्री देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed