{"_id":"5edbaaa7c2424a4fe210392f","slug":"chicken-farming-could-lead-to-deadly-virus-worse-than-coronavirus-warns-us-nutritionist-dr-michael-greger","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिक का दावा, मुर्गी फॉर्म से भविष्य में फैल सकती है कोरोना से भी खतरनाक महामारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वैज्ञानिक का दावा, मुर्गी फॉर्म से भविष्य में फैल सकती है कोरोना से भी खतरनाक महामारी
Sat, 06 Jun 2020 08:20 PM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 06 Jun 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
मुर्गी फॉर्म
- फोटो : social media
दुनियाभर में इस वक्त कोरोना महामारी से स्थिति भयावह बनी हुई है। चीन के वुहान शहर से फैली इस जानलेवा महामारी की वजह से अब तक पूरी दुनिया में लाखों लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे समय में अब एक नई रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
एक वैज्ञानिक ने चेतावनी दी है कि कोविड-19 से भी घातक एक महामारी का आना बाकी है जो वैश्विक आबादी का आधा हिस्सा मिटा सकती है। लोकप्रिय पुस्तक 'हाउ नॉट टू डाई’ के लेखक डॉ. माइकल ग्रेगर ने दावा किया है कि मुर्गियां अगली महामारी का कारण हो सकती हैं, जो और भी भयावह हो सकती है।
विज्ञापन
उनके अनुसार, मुर्गी के फार्मों से एक खतरनाक वायरस निकल सकता है, जिसकी वजह से दुनिया में कोरोना से भी अधिक मौतें हो सकती हैं। अपनी नई किताब 'हाउ टू सर्वाइव अ पेंडेमिक' में, शाकाहारी अमेरिकी पोषण विशेषज्ञ डॉ माइकल ग्रेगर लिखते हैं कि पोल्ट्री द्वारा निकला वायरस कोरोनोवायरस की तुलना में मनुष्यों के लिए और भी अधिक खतरा पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
ग्रेगर के मुताबिक जब तक इंसान मांसाहार पर आश्रित रहेगा और इसका इस्तेमाल करता रहेगा, नई महामारियों की संभावना बनी रहेगी।
गौरतलब है कि कोविड-19 नाम का वायरस चीन के वुहान स्थित मीट मार्केट से निकला था जो एक इंसान से होते हुए दूसरे में पहुंचता गया और देखते-देखते दुनियाभर में फैल गया और अब तक तीन लाख से अधिक लोगों की जान ले चुका।