फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chicago-Delhi Air India flight forced to turn back due to technical snag

Air India: तकनीकी खराबी के चलते 10 घंटे बाद वापस शिकागो लौटा विमान, अब एयर इंडिया ने घटना को लेकर दी सफाई

Mon, 10 Mar 2025 01:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकागो Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 10 Mar 2025 01:05 PM IST
सार

एयरलाइन ने ये भी बताया कि यात्रियों को उड़ान रद्द होने पर पैसे रिफंड कर दिए गए। एयरलाइन के लिए यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है। 

विज्ञापन
Chicago-Delhi Air India flight forced to turn back due to technical snag
एयर इंडिया। - फोटो : ANI

विस्तार

एयर इंडिया की शिकागो-दिल्ली हवाई सेवा को तकनीकी खराबी के चलते वापस शिकागो लौटना पड़ा। एयर इंडिया के विमान ने गुरुवार को अमेरिका के शिकागो से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन करीब 10 घंटे बाद विमान को वापस शिकागो लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया जा रहा है कि विमान के शौचालय जाम हो गए थे। अब घटना को लेकर एयरलाइन ने सफाई दी है। 
विज्ञापन


एयर इंडिया ने असुविधा के लिए जताया खेद
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 6 मार्च 2025 को शिकागो से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली AI126 विमान तकनीकी समस्या के कारण शिकागो वापस लौट गया। शिकागो में उतरने पर, जरूरतमंद यात्री और चालक दल को आवासीय मदद दी गई। इसके बाद यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। एयरलाइन ने ये भी बताया कि यात्रियों को उड़ान रद्द होने पर पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे। एयरलाइन ने कहा कि उनके लिए यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है। 
विज्ञापन


शौचालय जाम होने से हुई परेशानी
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, शिकागो से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले विमान में कथित तौर पर सभी शौचालय जाम हो गए थे। विमान के 12 में से 11 शौचालय काम नहीं कर रहे थे और सिर्फ बिजनेस क्लास का ही एक शौचालय चल रहा था। विमान में सवार 300 यात्रियों की परेशानी को देखते हुए विमान को वापस शिकागो ले जाया गया। शिवसेना यूबीटी सांसद ने घटना को लेकर एयर इंडिया की आलोचना की और घटना को शर्मनाक बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed