{"_id":"5f333d1042e8fa12752e3e52","slug":"chicago-clash-after-false-news-of-teenager-died-in-police-firing-more-than-100-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकागो: पुलिस फायरिंग में किशोर के मरने की झूठी खबर के बाद झड़प, 100 से ज्यादा गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शिकागो: पुलिस फायरिंग में किशोर के मरने की झूठी खबर के बाद झड़प, 100 से ज्यादा गिरफ्तार
Wed, 12 Aug 2020 06:21 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 12 Aug 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
शिकागो पुलिस के जवान।
- फोटो : Twitter -: @Chicago_Police
पुलिस की गोली से 15 साल के एक किशोर की मौत होने की सोशल मीडिया के जरिए फैली अफवाह के बाद अमेरिकी शहर शिकागो में खूब लूटपाट हुई है। शिकागो के मेयर लॉरी लाइटफुट के मुताबिक फेसबुक पर फैली अफवाह के बाद इंगलवुड इलाके के लोगों और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई। अफवाह पुलिस फायरिंग के एक वीडियो के जरिए फैली। पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पहली बार भारतीय समयानुसार सोमवार को पोस्ट हुए इस वीडियो के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों के बीच झड़प शुरू हो गई। इसी दौरान लोगों ने शिकागो शहर के सिटी सेंटर जाने का एलान कर दिया। पैदल आगे बढ़ती भीड़ ने फायरिंग की, शोरूमों के कांच तोड़े और सामान की लूटपाट भी की। महंगे स्टोरों को सबसे ज्यादा निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कुछ लोग तो लूट का सामान गाड़ियों में लादकर ले भागे। देर रात तक शहर के मुख्य शॉपिंग सेंटर में बर्बादी का नजारा था। जगह-जगह कांच बिखरा पड़ा था और दुकानों की रैकें व सामान अस्त-व्यस्त थे। शिकागो के पुलिस प्रमुख डेविड ब्राउन के मुताबिक, यह कोई आयोजित प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक आपराधिक घटना है। घटना में 13 पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं। शिकागो पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
किशोर खतरे से बाहर है
पुलिस प्रमुख ब्राउन के मुताबिक पुलिस के साथ फायरिंग में जिस किशोर को लेकर अफवाह फैली उसकी हालत खतरे से बाहर है। अफवाह इसी फायरिंग के बाद फैली। अकादमिक जगत में अच्छी खासी प्रतिष्ठा रखने वाला शिकागो अमेरिका के सबसे बड़े शहरों में से एक है।