फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chernobyl nuclear power plant has been captured by Russian forces says reports

Ukraine Crisis: रूसी सेना ने यूक्रेन के चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर किया कब्जा

Fri, 25 Feb 2022 03:00 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 25 Feb 2022 03:00 AM IST
सार

रूस के हमले से यूक्रेन में हर तरफ अफरातफरी मची है। कई शहरों में तबाही का मंजर नजर आने लगा है। लोग अपने घरों से निकलकर बंकरों में जाने लगे हैं।

विज्ञापन
Chernobyl nuclear power plant has been captured by Russian forces says reports
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आखिरकार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किसी की न सुनते हुए यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई कर ही दी। गुरुवार सुबह दुनिया जब तक नींद से जागी तब तक रूस यूक्रेन पर हमला कर चुका था और रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव में घुस चुके थे। वहीं अब यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के एक सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक ने मीडिया को बताया कि रूसी सेना ने चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन


रुस के 50 से ज्यादा सैनिकों को मारने का दावा
कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों में रूस द्वारा बम गिरने की खबरें आई हैं। रूस बैलेस्टिक मिसाइलों से यूक्रेन पर हमला कर रहा है। अगर मीडिया खबरों की मानें तो हमले में अब तक 50 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 10 आम नागरिकों के मारे जाने की बात सामने आई है। वहीं यूक्रेन ने भी रुस के 50 से ज्यादा सैनिकों को मारने का दावा किया।
विज्ञापन


रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से हजारों लोगों के मारे जाने का खतरा मंडराने लगा है। पूरी दुनिया की नजर इस इस घटनाक्रम पर लगी हुई है। व्लादिमीर पुतिन द्वारा हमले का आदेश देने के बाद यूक्रेन में धमाके देखे गए। कई शहरों में धुएं का गुबार नजर आया।  रूस की तरफ से आसमान से मिसाइलों और बमों की बारिश हुई, जिसमें सेना को भारी नुकसान हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन के 40 जवान मारे गए
हमले में यूक्रेन के 40 जवान मारे गए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमिर जेलेंस्की के सलाहकार ने रूस के हमले में 40 यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दर्जनभर से ज्यादा सैनिक घायल भी हुए हैं। कीव शहर के एक हिस्से में एक क्रूज मिसाइल गिरते हुए दिखी है। 


नहीं झुकेगा यूक्रेन
 रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किसी भी देश को इसमें दखल न देने की चेतावनी दी है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि उनका देश कभी नहीं झुकेगा और आखिरी दम तक लड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed