फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chaudhry Fawad Hussain slap TV anchor during an argument over Tik Tok star Hareem Shah

पाकिस्तान: फवाद चौधरी ने टीवी चैनल के एंकर को मारा थप्पड़, ट्विटर पर किया स्वीकार

Mon, 06 Jan 2020 10:11 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 06 Jan 2020 10:11 AM IST
सार

पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन का विवादों से पुराना नाता है। अक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिससे की वह सुर्खियों में आ गए हैं। जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने के बाद फवाद भारत को खोखली धमकी देते रहे हैं और अब उन्होंने अपने देश के एकंर को थप्पड़ मार दिया है।
 

विज्ञापन
Chaudhry Fawad Hussain slap TV anchor during an argument over Tik Tok star Hareem Shah
पाकिसितान के मंत्री फवाद चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी फवाद चौधरी ने रविवार को टीवी एंकर मुबाशेर लुकमैन को टिकटॉक स्टार हरीम शाह को लेकर हुए विवाद के दौरान थप्पड़ मार दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना पंजाब के संचाई मंत्री मोहसिन लघारी के बेटे के बहुभोज (रिसेप्शन) के दौरान हुई। इस दौरान वहां तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। जिसमें जहांगीर तरीन औप इशाक खाकवानी शामिल हैं।

विज्ञापन

क्यों हुआ विवाद

विवाद तब शुरू हुआ जब जहांगीर तारेन और फवाद चौधरी के आरोपों पर चर्चा कर रहे थे जो टीवी एंकर लुकमान ने अपने शो में चौधरी पर लगाए थे। बताया जा रहा है कि लुकमान ने फवाद चौधरी का नाम विवादित टिकटॉक स्टार हरीम शाह से जोड़ दिया था। इसी दौरान वहां लुकमान आए। जिसके बाद फवाद और उनके बीच बहस शुरू हो गई।

विज्ञापन


मंत्री ने अपने शो में लुकमान द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताया और बहस के दौरान उन्हें थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ पड़ने के बाद एंकर फवाद से भिड़ गए। दोनों में गुत्थम-गुत्था होने लगी। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अलग करवाकर मामला शांत कराया। सूत्रों के अनुसार फवाद ने कहा कि ऐसे एंकर का पत्रकारिता से कोई ले-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फवाद ने एंकर को थप्पड़ मारने की बात ट्वीटर पर स्वीकार की है। उनका कहना है कि पत्रकारिता में घुस आए ऐसे लोगों को बेनकाब करना उनका फर्ज है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब चौधरी ने किसी एंकर को थप्पड़ मारा हो। ऐसा दावा है कि वह पहले भी एक समारोह में एंकर को थप्पड़ मार चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed