फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Charlie Kirk killer Tyler Robinson left note saying he planned to kill later confessed in texts prosecutor say

Charlie Kirk: 'मैं इसे नहीं छोड़ूंगा...', चार्ली किर्क के हत्यारे ने पार्टनर को बताई थी हत्या की पूरी प्लानिंग

Wed, 17 Sep 2025 07:59 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 17 Sep 2025 07:59 AM IST
सार

यूटा काउंटी के अटॉर्नी जेफ ग्रे ने सबूत पेश करते हुए बताया कि किर्क की हत्या करने वाली राइफल के ट्रिगर पर लगा डीएनए भी टायलर रॉबिन्सन से मेल खाता है, जिसके तहत रॉबिन्सन के दोषी पाए जाने पर उसे मौत की सजा हो सकती है।

विज्ञापन
Charlie Kirk killer Tyler Robinson left note saying he planned to kill later confessed in texts prosecutor say
टायलर रॉबिंसन और चार्ली किर्क - फोटो : एक्स/@MelGibson

विस्तार

अमेरिकी के रूढ़िवादी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या के आरोपी टायरल रॉबिंसन के खिलाफ मंगलवार को अदालत में हत्या के आरोप लगाए गए और अहम सबूत पेश किए गए। यूटा काउंटी के अटॉर्नी जेफ ग्रे ने बताया कि रॉबिंसन ने अपने एक साथी को टेक्सट मैसेज भेजकर चार्ली किर्क की हत्या की बात कबूल की थी। साथ ही उसने एक नोट भी छोड़ा था, जिसमें लिखा गया था कि 'देश के प्रमुख रूढ़िवादी लोगों में से एक की हत्या करने का मौका है और मैं इसे नहीं छोड़ूंगा'।
विज्ञापन


मौत की सजा हो सकती है
यूटा काउंटी के अटॉर्नी जेफ ग्रे ने सबूत पेश करते हुए बताया कि किर्क की हत्या करने वाली राइफल के ट्रिगर पर लगा डीएनए भी टायलर रॉबिन्सन से मेल खाता है, जिसके तहत रॉबिन्सन के दोषी पाए जाने पर उसे मौत की सजा हो सकती है। अभियोजक ने कहा कि 22 वर्षीय रॉबिन्सन ने एक संदेश में लिखा था कि उसने किर्क पर हमले की योजना बनाने में एक हफ्ते से ज्यादा समय बिताया था। 
विज्ञापन


यूटा में हुई थी चार्ली की हत्या
10 सितंबर को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में छात्रों से बात करते समय चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ओरेम स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस में पास की एक इमारत की छत से बोल्ट-एक्शन राइफल से किर्क की गर्दन में गोली मारी गई थी। किर्क राजनीति में एक प्रमुख ताकत थे और उन्हें रिपब्लिकन युवा आंदोलन को गति देने और 2024 में डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव जिताने में चार्ली की अहम भूमिका थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया मिनियापोलिस, कुछ ही घंटों में दो जगह गोलीबारी; एक दर्जन से अधिक लोग घायल


क्या चार्ली किर्क को ट्रांसजेंडर विरोधी विचारों के चलते निशाना बनाया गया था?
अधिकारियों ने गोलीबारी के पीछे की साफ वजह नहीं बताई, लेकिन अटॉर्नी जेफ ग्रे ने बताया कि रॉबिंसन ने अपने साथी को किर्क के बारे में एक संदेश में लिखा था, 'मैं उसकी नफरत से तंग आ चुका हूं। कुछ नफरत को बातचीत से नहीं सुलझाया जा सकता।' ग्रे के अनुसार, रॉबिंसन ने अपने साथी के लिए कीबोर्ड के नीचे एक नोट भी छिपाकर छोड़ा था, जिसमें लिखा था, 'मेरे पास चार्ली किर्क को मारने का मौका है और मैं इसे लेने जा रहा हूं।' हालांकि अभियोजक ने यह जवाब देने से इनकार कर दिया कि क्या रॉबिंसन ने किर्क को उसके ट्रांसजेंडर-विरोधी विचारों के लिए निशाना बनाया था। किर्क को सामूहिक गोलीबारी, बंदूक हिंसा और ट्रांसजेंडर लोगों से जुड़े एक सवाल का जवाब देते समय गोली मारी गई। आरोप है कि रॉबिंसन के अपने दोस्त के साथ रोमांटिक रिश्ते रहे। जांचकर्ताओं का कहना है कि रॉबिंसन का दोस्त ट्रांसजेंडर है और दोनों साथ रहते थे। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस रॉबिंसन के दोस्त से पूछताछ कर रही है। 

टायलर पर लगे ये आरोप
ग्रे ने कहा कि रॉबिन्सन की मां ने जांचकर्ताओं को बताया कि उनका बेटा पिछले साल राजनीतिक रूप से वामपंथी हो गया था और एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति के साथ डेटिंग करने के बाद समलैंगिक और ट्रांसजेंडर अधिकारों का समर्थक बन गया था। टायलर पर हत्या, जानलेवा हमला, न्याय में बाधा डालने, सबूतों से छेड़छाड़ और बच्चों की मौजूदगी में हिंसा अपराध जैसे आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों में दोषसिद्धि के लिए टायलर को मौत की सजा, आजीवन कारावास, बिना पैरोल के आजीवन कारावास या कम से कम 25 साल जेल की सजा हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed