फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chandrayaan-3 Update pTI leader congratulated ISRO read Pakistan minister Chaudhary said what

Chandrayaan-3: इमरान खान के करीबी नेता ने इसरो को दी बधाई, पढ़िए क्या बोले पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी

Sat, 15 Jul 2023 02:41 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 15 Jul 2023 02:41 AM IST
सार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) नेता फवाद चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि चंद्रयान-3 के लॉन्च के लिए भारतीय अंतरिक्ष और विज्ञान समुदाय को बधाई। आप सभी को सफल प्रक्षेपण के लिए शुभकामनाएं। इसरो का चंद्रयान-3 मिशन शुक्रवार को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक रवाना हुआ।

विज्ञापन
Chandrayaan-3 Update pTI leader congratulated ISRO read Pakistan minister Chaudhary said what
पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी - फोटो : Twitter/@pid_gov

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के लिए भारत और इसरो को बधाई दी है। फवाद चौधरी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी माने जाते हैं। हालांकि, चंद्रयान-2 की असफलता पर फवाद ने 2019 में तंज कसा था। 

विज्ञापन

चंद्रयान की सफल लॉन्चिंग पर दी शुभकामनाएं
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) नेता फवाद चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि चंद्रयान-3 के लॉन्च के लिए भारतीय अंतरिक्ष और विज्ञान समुदाय को बधाई। आप सभी को सफल प्रक्षेपण के लिए शुभकामनाएं। इसरो का चंद्रयान-3 मिशन शुक्रवार को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक रवाना हुआ। इसरो का यह नया मिशन पिछले प्रयास की विफलता के चार साल बाद आया है।

विज्ञापन

2019 में फवाद ने कसा था तंज
हालांकि, फवाद ने चार साल पहले विफल हुए चंद्रयान-2 मिशन पर भारत के खिलाफ हमला बोला था। 2019 में मिशन की विफलता के बाद चौधरी ने ट्वीट कर कहा था कि प्रिय इंडिया, चंद्रयान जैसे पागल मिशन पर पैसे बर्बाद करने के बजाए आप गरीबी पर ध्यान केंद्रित करें। चांद पर पहुंचने का रास्ता आपके लिए अब सिर्फ बॉलीवुड है। एक 100 करोड़ की फिल्म में आप चांद पर होंगे। चौधरी ने कहा था कि चांद तक पहुंचने में आप इसलिए विफल हुए क्योंकि आपने वैज्ञानिकों के बजाए ज्योतषी पर भरोसी किया और मिशन में देरी की। आप सबसे पहले अन्य समुदाय के प्रति नफरत से बाहर आएं। हालांकि, फवाद ने अब अपने उन पुराने ट्वीट्स को हटा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को विदेशी एजेंसियों का भी मिला साथ
चंद्रयान-3 मिशन के लिए इसरो को यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका सहित विभिन्न अंतरिक्ष एजेंसियों का सहयोग मिला है। बता दें, चंद्रयान-3 मिशन इसरो की मून क्राफ्ट सीरीज का ताजा मिशन है। यह इंटरप्लेनेटरी स्पेसफ्लाइट के लिए जरूरी टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित करेगा और इसका लक्ष्य सलेस्चल बॉडी पर भारत की पहली सॉफ्ट लैंडिंग हासिल करना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed