फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Central Minister says Prime Minister wants to connect north-eastern states with South-East Asia

Vietnam: विदेश राज्य मंत्री बोले, उत्तर-पूर्वी राज्यों को दक्षिण-पूर्व एशिया से जोड़ना चाहते हैं प्रधानमंत्री

Sat, 28 Oct 2023 02:14 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हो ची मिंन शहर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हो ची मिंन शहर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 28 Oct 2023 02:14 AM IST
सार

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने शुक्रवार को वियतनाम पहुंचे। यहां उन्होंने तीन दिवसीय नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (एनईआईएफ) में शिरकत की। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति है कि वे पूरी दुनिया को एक परिवार की तरह बनाएं।

विज्ञापन
Central Minister says Prime Minister wants to connect north-eastern states with South-East Asia
विदेश राज्य मंत्री डॉ राजकुमार रंजन सिंह - फोटो : ani

विस्तार

केंद्र सरकार पूर्वी राज्यों को मुख्य धारा में लाने के लिए लगातार अग्रसर है। इस बीत केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर पूर्व भारत के सभी राज्यों को दक्षिण पूर्व एशिया से जोड़ना चाहते हैं। एक्ट ईस्ट पॉलिसी प्रमुख देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों प्रमुख बिंदु है। 

विज्ञापन

दुनिया भर के देशों से संबंधों को बेहतर बनाने का प्रयास
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने शुक्रवार को वियतनाम पहुंचे। यहां उन्होंने तीन दिवसीय नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (एनईआईएफ) में शिरकत की। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति है कि वे पूरी दुनिया को एक परिवार की तरह बनाएं। जी20 का आदर्श वाक्य भी इसलिए एक पृथ्वी-एक परिवार और एक भविष्य था, जो एक राष्ट्र के रूप में भारत का दर्शन और ज्ञान है। हमारी विदेश नीति के रूप में हम दुनिया भर के देशों के साथ संबंधों को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं, खासकर प्रशांत और दक्षिण पूर्व एशिया में।

विज्ञापन

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध
सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बहुपक्षीय और द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने बनाने और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एक्ट ईस्ट नीति दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ हमारे संबंधों का मुख्य बिंदु है और पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों को इस क्षेत्र से जोड़ना ही प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण है। उत्तर पूर्व में 250 से अधिक समुदाय हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बौद्ध धर्म और हिंदू धर्म के ऐतिहासिक संबंधों का लाभ उठाते हुए पूर्वोत्तर राज्यों के लिए सभी नींवों का उपयोग और पुनरोद्धार किया है। नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल दक्षिण पूर्व एशिया के सामने लाएगा और दक्षिण पूर्व एशिया के लिए एक मंच तैयार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह देश शामिल
दक्षिण पूर्व एशिया 11 देशों से बना है- ब्रुनेई, म्यांमार, कंबोडिया, तिमोर-लेस्ते, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम। वियतनाम में भारतीय दूतावास ने पर्यटन, व्यापार संवर्धन और लोगों के बीच संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया है। प्रधानमंत्री ने उत्तर पूर्व भारत पर ध्यान केंद्रित किया है और इसे देश के विकास इंजन और दक्षिण पूर्व एशिया के प्रवेश द्वार के रूप में प्रचारित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed