फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Celebration of India 75th Independence Day begins in America

अमेरिका: भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न शुरू

Sat, 14 Aug 2021 06:35 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 14 Aug 2021 06:35 AM IST
सार

 भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर का जश्न मनाने के लिए टाइम्स स्क्वायर पर सबसे बड़ा ध्वज फहराया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यह 60 वर्ग फुट का झंडा है जो 25 फुट ऊंचे स्तंभ पर फहराया जाएगा।
 

विज्ञापन
Celebration of India 75th Independence Day begins in America
भारत का 75वें स्वतंत्रता दिवस - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय मूल के हजारों अमेरिकियों ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस और देश के इतिहास की बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए समारोहों का आयोजन शुरू कर दिया है। न्यूयॉर्क में प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर से लेकर यहां वाशिंगटन और देशभर के कई राज्यों में भारत का 75वां गणतंत्र दिवस बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


टाइम्स स्क्वायर में ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन्स’ (एफआईए) रविवार को ‘बिग एपल’ में सबसे बड़ा तिरंगा फहराएगा। एफआईए के अध्यक्ष अंकुर वैद्य ने बताया, भारत में सभी 1.4 अरब लोगों के लिए यह ऐतिहासिक क्षण होगा।
विज्ञापन


एंपायर स्टेट समेत अमेरिका में कई इमारतों को सप्ताहंत में तिरंगे से रोशन किया जाएगा जहां भारतीय-अमेरिकियों का एक और समूह हडसन नदी में एक नौका पर 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाशिंगटन के वर्जीनिया उपनगर में, सैकड़ों भारतवंशी फिल्मी सितारे अनुपम खेर के साथ और गायक सुखबीर सिंह की लाइव प्रस्तुति के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। मेरीलैंड और वर्जीनिया के शीर्ष नेता इसमें शामिल हो सकते हैं।

वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर 15 अगस्त को तिरंगे के तीन रंगों से जगमगाएगा
अमेरिका में 9/11 के हमले वाली जगह बनाई गई सबसे ऊंची इमारत ‘वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ और न्यूयॉर्क की दो अन्य मशहूर इमारतें 15 अगस्त को भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंगों में जगमगाएंगी।


साउथ एशियन इंगेजमेंट फाउंडेशन (एसएईएफ) ने कहा कि वह वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के 408 फुट ऊंचे और 758 टन वजनी शिखर को और इसके प्रांगण को 15 अगस्त को केसरिया, सफेद तथा हरे रंगों में जगमगाने के लिए एक संगठन के साथ काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed