फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ceasefire between Afghanistan and Taliban ends amid appeals of restarting peace talks

अफगानिस्तान: शांति वार्ता फिर शुरू करने की अपीलों के बीच खत्म हुआ संघर्ष विराम

Sun, 16 May 2021 05:41 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, काबुल
पीटीआई, काबुल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 16 May 2021 05:41 PM IST
सार

अफगानिस्तान में 20 साल की जंग के बाद अमेरिका और नाटो सैनिकों की वापसी शुरू होने के बीच हिंसक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। अमेरिका अफगानिस्तान और तालिबान के बीच वार्ता पुन: आरंभ करने पर जोर दे रहा है।

विज्ञापन
Ceasefire between Afghanistan and Taliban ends amid appeals of restarting peace talks
अफगानिस्तान का ध्वज (सांकेतिक चित्र)

विस्तार

अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच शांति वार्ता फिर से शुरू किए जाने की अपीलों के बीच देश में तीन दिवसीय संघर्ष विराम रविवार को समाप्त हो गया। हालांकि इन तीन दिन में भी हिंसक हमले हुए, जिनमें से कुछ की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह ने ली है।

विज्ञापन


तालिबान के राजनीतिक प्रवक्ता सुहेल शाहीन ने बताया कि अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच कतर में शनिवार को संक्षिप्त बैठक हुई थी। इसमें उन्होंने युद्ध को शांतिपूर्ण रूप से समाप्त करने का रास्ता खोजने की प्रतिबद्धता दोहराई और बाधित वार्ताओं को फिर शुरू करने की अपील की।
विज्ञापन


तालिबान और अफगानिस्तान सरकार ने ईद-उल-फितर के मद्देनजर तीन दिन के संघर्षविराम की घोषणा की थी, लेकिन देश में हिंसा इस दौरान भी जारी रही। आईएस ने इससे पहले सप्ताहांत में कई बिजली घरों को निशाना बनाकर किए गए हमलों की जिम्मेदारी ली। इन हमलों के कारण काबुल समेत नौ प्रांतों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान के उत्तरी काबुल में गत शुक्रवार को जुमे की नमाज के समय एक मस्जिद में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। मस्जिद के इमाम मुफ्ती नईमन की भी हमले में मौत हो गई। अब तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed