{"_id":"6105e5d28ebc3ecd2c1f6a42","slug":"cdc-said-that-vaccine-capable-of-protecting-even-from-corona-delta-variant","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: सीडीसी ने कहा- डेल्टा वैरिएंट से भी बचाने में टीका सक्षम, सावधानी जरूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस: सीडीसी ने कहा- डेल्टा वैरिएंट से भी बचाने में टीका सक्षम, सावधानी जरूरी
Sun, 01 Aug 2021 05:37 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 01 Aug 2021 05:37 AM IST
सार
- टीका लगवा चुके लोगों से भी दूसरों तक फैल सकता वायरस
- संक्रमण से बचने के लिए लोगों को मास्क पहनना होगा
- टीका लगवाएं और नियमों का पालन करें, संभव हो तो घर से बाहर न निकलें
विज्ञापन
corona vaccine
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना का डेल्टा वैरिएंट टीका लगवा चुके लोगों को भी अपनी चपेट में ले सकता है इसकी पुष्टि हो गई है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने शुक्रवार को प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में बताया है कि टीका लगवा चुके लोगों से भी वायरस दूसरों तक फैल सकता है।
विज्ञापन
राहत की बात ये है कि टीका गंभीर तकलीफ और मौत से बचाने में सक्षम है। सीडीसी ने कहा है कि संक्रमण से बचने के लिए लोगों को मास्क पहनना होगा और सभी नियमों का पालन करना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो वायरस दोबारा तबाही मचा सकता है।
विज्ञापन
कोरोना से बचना है तो मास्क पहनें
कनाडा की वैक्सीन और संक्रामक रोग विशेषज्ञ प्रो. एंजेला रासमुसेन का कहना है कि टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों का सुरक्षा कवच मजबूत होता है। मास्क अनिवार्य रूप से पहनना होगा क्योंकि ये वायरस को हमारे भीतर पहुंचने से रोकता है। हां जिन लोगों को अभी टीका नहीं लगा है उन्हें खतरा अधिक है। ऐसे में टीका लगवाएं और नियमों का पालन करें, संभव हो तो घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन