{"_id":"60d38acc51b99b432b6d124c","slug":"cdc-advisory-group-says-there-is-a-likely-link-between-corona-vaccines-and-rare-heart-inflammation-in-young-adults","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंताजनक: फाइजर-मॉडर्ना कोरोना वैक्सीन और ह्रदय में सूजन के बीच संभावित लिंक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चिंताजनक: फाइजर-मॉडर्ना कोरोना वैक्सीन और ह्रदय में सूजन के बीच संभावित लिंक
Thu, 24 Jun 2021 01:14 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:14 AM IST
सार
रोग नियंत्रक केंद्र के रिपोर्ट पेश करने के बाद फाइजर और मॉडर्न दोनों का कहना है कि उन्होंने दिल की सूजन के मामलों और उनके टीकों के साथ संबंध की कोई पहचान नहीं की है।
विज्ञापन
pfizer vaccine
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमेरिकी रोग नियंत्रण केंद्र के सलाहाकार समूह ने बताया कि कोविड-19 टीकों और दुर्लभ ह्रदय सूजन के बीच एक संभावित लिंक है। सीडीसी ने लगभग 500 मामलों के रिपोर्ट होने के बाद ये बात कही है। ह्रदय सूजन के मामले किशोरों और युवा वयस्कों में देखे गए हैं, इसके बाद बताया गया कि फाइजर और मॉडर्ना कोरोना वैक्सीन बीच लिंक है।
विज्ञापन
समूह ने बुधवार को रिपोर्ट पेश करने के दौरान बताया कि कोरोना वैक्सीन सेफ्टी टेक्निकल वर्क ग्रुप ने 30 साल से कम उम्र के टीकाकरण वाले वयस्कों में हृदय की सूजन की लगभग 500 रिपोर्टों पर चर्चा की, जिन्हें मायोकार्डिटिस के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन
डॉक्टरों के समूह ने कहा कि किशोरों और युवा वयस्कों में मोडर्ना-आधारित खुराकों के लेने के बाद उन्हें मायोकार्डिटिस या पेरीकार्डिटिस का खतरा दूसरी खुराक के बाद और पुरुषों में काफी अधिक है।अब तक, 20 करोड़ खुराक में से 484 मामले सामने आए हैं, जिसका मतलब है कि जोखिम 0.000242% युवा वयस्कों में होता है।
विज्ञापन
सीडीसी के अनुसार 11 जून तक 30 साल से कम आयु के युवाओं में मायोकार्डिटिस पेरिकार्डिटिस की 484 प्रारंभिक रिपोर्टें दर्ज की गई। सीडीसी द्वारा अब तक 323 की पुष्टि की जा चुकी है और 148 का अभी आना बाकी है।
कुल मिलाकर, 309 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए, जिनमें से 295 को छुट्टी दे दी गई और 79 फीसदी अब तक ठीक हो चुके हैं। गहन देखभाल इकाइयों में दो के साथ नौ मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। पांच रोगियों के लिए कोई डेटा उपलब्ध नहीं पाया गया।
महिलाओं की तुलना में दूसरी खुराक लेने के बाद पुरुषों में हृदय की सूजन की रिपोर्ट होने की संभावना अधिक थी। इस प्रकार की हृदय की सूजन विभिन्न प्रकार के संक्रमणों के कारण हो सकती है, जिसमें कोरोना के साथ-साथ कुछ दवाएं भी शामिल हैं। हालांकि फाइजर और मॉडर्न से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हृदय सूजन के मामलों और उनके टीकों के साथ संबंध की कोई पहचान नहीं की है।