फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cause of death of 10 year old Pakistani origin girl killed in UK not yet ascertained but likely unnatural

UK: ब्रिटेन में एक घर में मृत मिली पाकिस्तानी बच्ची की मौत कारण स्पष्ट नहीं, बाप फरार, पुलिस कर रही तलाश

Tue, 29 Aug 2023 09:12 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 29 Aug 2023 09:12 PM IST
सार

ब्रिटेन के एक शहर में पाकिस्तानी मूल की 10 साल की बच्ची का शव संदिग्ध अवस्था में एक घर में मिला था। लेकिन उस बच्ची के साथ क्या हुआ, इसके बारे में अभी कुछ भी पुख्ता नहीं मिला है।

विज्ञापन
Cause of death of 10 year old Pakistani origin girl killed in UK not yet ascertained but likely unnatural
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन के एक शहर में पाकिस्तानी मूल की 10 साल की बच्ची का शव संदिग्ध अवस्था में एक घर में मिला था। लेकिन उस बच्ची के साथ क्या हुआ, इसके बारे में अभी कुछ भी पुख्ता नहीं मिला है। लड़की का पिता अभी भी फरार है। उसकी खोजबीन की जा रही है। वहीं, बच्ची के शव का पोस्टमार्टम हुआ लेकिन जांच में उसकी मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है, रिपोर्ट में कहा गया है कि लड़की की मौत अप्राकृतिक होने की संभावना है। 

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने मृतक बच्ची के परिवार की तलाश शुरू कर दी है। मरने वाली बच्ची की पहचान सारा शरीफ के तौर पर की गई है, जो 31 वर्षीय ओलगा शरीफ और 31 वर्षीय मलिक उरफान शरीफ की बेटी थी। सारा का मृत शरीर 10 अगस्त को वोकिंग, सरे में एक वोकिंग काउंसिल हाउस में पाया गया था। बच्ची की मां और पिता का तलाक हो चुका है। बेटी पिता के साथ रहती थी।
विज्ञापन


पाकिस्तान के झेलम शहर और पंजाब प्रांत में पुलिस लगातार छापेमारी कर बच्ची के परिवारवालों को ढूंढने की कोशिश में जुटी है। पुलिस अधिकारी के अनुसार बच्ची के परिवारवाले किसी दूसरे प्रांत में अंडरग्राउंड हो गए हैं। वहीं पुलिस ने मृतक बच्ची के पिता, उरफान शरीफ, उसकी साथी, बिनाश बतूल और उसका भाई फैसल मलिक की अंतरराष्ट्रीय तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को सरे कोरोनर कोर्ट में एक पूछताछ में पता चला कि सारा की मौत का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चला है लेकिन उसकी मौत अप्राकृतिक होने की संभावना है। अदालत ने सुना कि पोस्टमार्टम जांच में, डॉक्टर मौत का सटीक कारण पता लगाने में असमर्थ थे, लेकिन कहा कि यह अप्राकृतिक होने की संभावना है। जांच कार्यवाही की शुरुआत में, कोरोनर साइमन विकेंस ने सुनवाई छह महीने के लिए स्थगित कर दी, जबकि पुलिस को मामले की तह तक जाने को कहा है। 

कोरोनर ने पुष्टि की कि सारा का जन्म जनवरी 2013 में स्लो में हुआ था और उसकी मृत्यु वोकिंग स्थित उसके घर में हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, सारा की पहचान उसकी मां ओल्गा के डीएनए से तुलना करके की गई। इसमें कहा गया है कि उनकी मृत्यु की पुष्टि 10 अगस्त के शुरुआती घंटों में की गई थी, लेकिन जरूरी नहीं कि वह मृत्यु का समय हो।  रिपोर्ट में कहा गया है कि पूछताछ के दौरान सारा के परिवार से कोई भी मौजूद नहीं था।


लंदन पुलिस को बताया गया कि संदिग्धों ने पाकिस्तान भागने के लिए एकतरफा हवाई टिकटों पर हजारों पाउंड खर्च किए हैं, जिसके बाद इंटरपोल ने तीन संदिग्धों का पता लगाने में मदद करने के लिए पाकिस्तानी पुलिस अधिकारियों को सतर्क किया।  रावलपिंडी क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी सैयद खुर्रम अली शाह ने कहा कि इस्लामाबाद एयरपोर्ट के इमिग्रेशन काउंटर के वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच की। वीडियो में नौ अगस्त को शरीफ अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर दिखे थे। उन्हें एयरपोर्ट से बाहर भी निकलते हुए देखा गया, लेकिन सीसीटीवी में बाहर का फुटेज साफ नहीं दिख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed