{"_id":"65bbe9931cd4d2c6f50046b3","slug":"cash-strapped-pakistan-assures-maldives-of-its-support-to-address-its-development-needs-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maldives: आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान निभाएगा मालदीव का साथ, देश के विकास में सहयोग करने का दिया आश्वासन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Maldives: आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान निभाएगा मालदीव का साथ, देश के विकास में सहयोग करने का दिया आश्वासन
Fri, 02 Feb 2024 12:27 AM IST
यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:27 AM IST
सार
राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल हक काकर ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
पाकिस्तान प्रधानमंत्री अनवार-उल हक ककर और मालदीव्स प्रेजिडेंट मोहमद मुइज्जू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान जो खुद अनाज की कमी और आर्थिक तंगी से जूझ रहा है उसने अब मालदीव से वादा किया है कि वह उसका समर्थन करेगा। बताया जा रहा है कि गुरुवार को हिंद महासागर स्थित इस द्वीप राष्ट्र से विकास से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने का पाक ने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल हक काकर ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही मुइज्जू को द्वीप राष्ट्र की तत्काल विकास जरूरतों को पूरा करने के लिए पाकिस्तान सरकार के समर्थन का भी आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
इसके अलावा दोनों नेताओं ने दोनों देशों की शीर्ष प्राथमिकताओं पर चर्चा की और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बात की। बयानों के अनुसार में कहा गया है कि काकर ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के मालदीव के प्रयासों को अपना समर्थन और सहायता भी दी।
विज्ञापन
पाक और मालदीव हैं चीन समर्थक
बता दें कि मालदीव ने 26 जुलाई, 1966 को पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए थे, जबकि पाकिस्तान चीन का करीबी सहयोगी है, राष्ट्रपति मुइजू को भी बीजिंग समर्थक माना जाता है।