फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Case filed on three-year-old child of Shia community in Pakistan, accused of organizing Majlis

पाकिस्तान में शिया समुदाय के तीन वर्षीय बच्चे पर मामला दर्ज, मजलिस के आयोजन का आरोप

Mon, 07 Sep 2020 06:12 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 07 Sep 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Case filed on three-year-old child of Shia community in Pakistan, accused of organizing Majlis
पाकिस्तान के तीन वर्षीय फजल अब्बास - फोटो : Screengrab from twitter video

पाकिस्तान में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बाद वहां की कानून व्यवस्था और धार्मिक आजादी पर सवाल उठने लगे हैं। यहां कामोके पुलिस ने तीन साल के बच्चे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बच्चे पर अपने निवास पर एक मजलिस (धार्मिक सभा) के आयोजन का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


कामोके, गुजरांवाला के निवासी शाहिद शाह ने बिना किसी पूर्व एनओसी के अपने घर पर एक मजलिस आयोजित की। इसके विज्ञापन में शाहिद शाह के साथ, तीन वर्षीय फजल अब्बास का नाम भी संरक्षक के रूप में दिया गया था। इसके बाद, पुलिस ने संबंधित कानूनों का उल्लंघन करने के लिए शाहिद, फजल और कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

 

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में मुहर्रम की शुरुआत के बाद से, शिया समूहों के खिलाफ घृणा अभियान में वृद्धि हुई है। पैगंबर मुहम्मद व उनके अनुयायियों के खिलाफ कथित रूप से ईशनिंदा वाले बयान देने के आरोप में देश भर में कई शिया नेताओं को हिरासत में भी लिया गया है।

आंकड़ों के मुताबिक पूरे पाकिस्तान में एक महीने में ईश-निंदा से संबंधित कम से कम 42 मामले दर्ज किए गए हैं। ईशनिंदा के आरोपी ज्यादातर शिया समुदाय के थे, जिन पर कथित तौर पर पैगंबर मुहम्मद व उनके अनुयायियों के अपमान के आरोप में पाकिस्तान दंड संहिता की 295-A और 298 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें सिर्फ शिया ही नहीं बल्कि अहमदिया और ईसाई समुदायों के सदस्यों पर भी ईश निंदा के आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed