फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Carry On and Harry Potter star Leslie Phillips passes away at 98 Years

Leslie Phillips: कैरी ऑन और हैरी पॉटर स्टार लेस्ली फिलिप्स का 98 वर्ष की आयु में निधन

Wed, 09 Nov 2022 06:42 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 09 Nov 2022 06:42 AM IST
सार

Leslie Phillips Passes Away: अपनी 'कैरी ऑन' की सफलता के बाद लेस्ली फिलिप्स ने 'डॉक्टर इन द हाउस', 'टॉम्ब रेडर' और 'मिडसमर मर्डर्स' में अभिनय किया। वह पहले दो स्ट्रोक से बच गए थे।

विज्ञापन
Carry On and Harry Potter star Leslie Phillips passes away at 98 Years
Leslie Phillips - फोटो : ANI

विस्तार

फिल्मों की बेहद लोकप्रिय ‘कैरी ऑन’ सीरीज में अपनी भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध और ‘हैरी पॉटर’ में सॉर्टिंग हैट को अपनी आवाज देने वाले ब्रिटिश हास्य अभिनेता लेस्ली फिलिप्स (Leslie phillips) का लंबी बीमारी के बाद 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

विज्ञापन


वैराइटी के अनुसार, फिलिप्स ने 'हैरी पॉटर' फिल्मों में सॉर्टिंग हैट को अपनी आवाज दी थी। उन्होंने अपने 80 से अधिक वर्षों के फिल्मी करियर के दौरान 200 से अधिक फिल्मों, टीवी और रेडियो सीरीज में अभिनय किया था। वैराइटी की रिपोर्ट के अनुसार, फिलिप्स के परिवार में उनकी पत्नी जारा हैं। वयोवृद्ध अभिनेता की मृत्यु की पुष्टि उनके एजेंट जोनाथन लॉयड ने की। उन्होंने कहा कि उनका ‘नींद में शांति से’ निधन हो गया। वह पहले दो स्ट्रोक से बच गए थे।
विज्ञापन


‘कैरी ऑन’ सीरीज की सफलता के बाद फिलिप्स ने ‘डॉक्टर इन द हाउस’, ‘टॉम्ब रेडर’ और ‘मिडसमर मर्डर्स’ में अभिनय किया था। उन्होंने 1943 के द्वितीय विश्व युद्ध में रॉयल आर्टिलरी में सेकेंड लेफ्टिनेंट के रूप में लड़ाई भी लड़ी थी, जिसने जर्मनी के शक्तिशाली वेहरमाच को हराया था। डेडलाइन के अनुसार, 1924 में जन्मे, फिलिप्स ब्रिटेन और अमेरिका में प्रसिद्ध हो गए थे। उनकी विशिष्ट आवाज के लिए उन्हें याद किया जाएगा। वैराइटी की रिपोर्ट के अनुसार, 'डॉक्टर' श्रृंखला में अपनी उपस्थिति के साथ, फिलिप्स को बीबीसी रेडियो कार्यक्रम 'द नेवी लार्क' में एक मूक अधिकारी के रूप में अपने 17 साल के कार्यकाल के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है, जिसे उन्होंने रोनी बार्कर और जॉन पर्टवे के साथ साझा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed