फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Car thieves stealing catalytic converters from cars in Japan and UK

जापान-ब्रिटेन में अनोखी चोरी: धनी देशों में चोरों की निगाह अब कार के इस खास पार्ट पर पर

Wed, 27 Oct 2021 07:39 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 27 Oct 2021 07:39 PM IST
सार

जानकारों के मुताबिक कैटेलिटिक कनवर्टर में रोडियम और पैलेडियम का इस्तेमाल होता है। इन दोनों को प्लैटिनम ग्रुप का धातु समझा जाता है। कार के कैटेलिटिक कनवर्टर में इन धातुओं की कुछ ही ग्राम मात्रा का इस्तेमाल होता है। लेकिन चोरों के लिए उतनी मात्रा भी आकर्षक है। रोडियम और पैलेडियम का दुनिया में बहुत कम मात्रा में उत्पादन होता है...

विज्ञापन
Car thieves stealing catalytic converters from cars in Japan and UK
कार चोरी - फोटो : for reference only

विस्तार

जापान के एक शहर में हाल में एक अजीब-सी चोरी हुई। जापान में अपराध की दर काफी कम है, इसलिए इस चोरी ने न सिर्फ देश के लोगों को चौंकाया, बल्कि विदेशों में भी ये खबर सुर्खियों में आई। जापान के नागाकुते शहर को टोयोटा कंपनी का होमटाउन समझा जाता है। वहीं एक टोयोटा कार के कैटेलिटिक कनवर्टर को चुरा लिया गया था। इसे काट कर कार से निकाला गया। वहां के एक पुलिस अधिकारी ने कहा- इस क्षेत्र में हमें ऐसी चोरी की खबर पहले कभी नहीं मिली थी।

विज्ञापन

कार्बन उत्सर्जन घटाने में होता है प्रयोग

लेकिन मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अमेरिका और ब्रिटेन में ऐसी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कैटेलिटिक कनवर्टर कारों में कार्बन उत्सर्जन घटाने के लिए लगाए जाते हैं। अमेरिका और ब्रिटेन में कार का ये पुर्जा चोरों की खास पसंद बना हुआ है। कुछ दूसरे देशों से भी ऐसी खबरें आई हैं। ये पुर्जा कीमती औद्योगिक धातुओं को मिला कर बनाया जाता है। बताया जाता है कि इसे बेचने पर चोरों को ऊंची कीमत मिल जाती है।

विज्ञापन


जानकारों के मुताबिक कैटेलिटिक कनवर्टर में रोडियम और पैलेडियम का इस्तेमाल होता है। इन दोनों को प्लैटिनम ग्रुप का धातु समझा जाता है। कार के कैटेलिटिक कनवर्टर में इन धातुओं की कुछ ही ग्राम मात्रा का इस्तेमाल होता है। लेकिन चोरों के लिए उतनी मात्रा भी आकर्षक है। रोडियम और पैलेडियम का दुनिया में बहुत कम मात्रा में उत्पादन होता है। कारों में जब इनका इस्तेमाल शुरू हुआ, उसके पहले भी इन्हें कीमती धातु माना जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडियम की कीमत 2020 के आखिरी महीनों में काफी बढ़ गई। इस साल मार्च में इसका भाव प्रति 10 ग्राम लगभग दस हजार डॉलर था। यह एक साल पहले की तुलना में पांच गुना ज्यादा था। वायदा कारोबार में पैलिडियम का भाव इस साल मई में एक हजार डॉलर प्रति दस ग्राम था। यानी रोडियम और पैलिडियम दोनों धातुओं की कीमत इस समय सोने से भी ज्यादा है।

ब्रिटेन में 3200 से ज्यादा चोरियां

जानकारों का कहना है कि कोविड-19 महामारी के दौरान पैदा हुई सप्लाई चेन संबंधी रुकावटों ने इन्हें और दुर्लभ वस्तु बना दिया है। इस बीच जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए तय हो रहे नए लक्ष्यों की वजह से कारों में इनका इस्तेमाल अनिवार्य होता जा रहा है।

वेबसाइट निक्कईएशिया.कॉम की एक खबर के मुताबिक इस साल मार्च में ब्रिटेन में कैटेलिटिक कनवर्टर्स की 3,200 से भी ज्यादा चोरियां हुईं। पिछले साल दिसंबर में अमेरिका में ऐसी 2,300 से ज्यादा चोरियां हुई थीं। अमेरिका के नेशनल इंश्योरेंस क्राइम ब्यूरो के अधिकारियों ने मीडिया को बताया है कि वहां चुराई गए कैटेलिटिक कनवर्टर के बदले चोरों को 50 से 250 डॉलर तक की रकम मिल जाती है।



शायद उन्हीं खबरों से उत्साहित जापान के चोरों ने भी इस पुर्जे पर नजर टिका दी है। जापान की नेशनल पुलिस एजेंसी के मुताबिक इस साल के पहले आठ महीनों में इस पुर्जे की 743 चोरियां हुईं। जानकारों का कहना है कि महामारी के बाद सप्लाई चेन में सुधार से रोडियम और पैलिडियम की कीमत अब घट रही है। इसके बावजूद अभी भी ये दोनों धातु बेहद महंगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed