फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Car rally support of BJP 20 cities including Washington-Silicon Valley appeal people to vote for BJP

US: वाशिंगटन-सिलिकॉन वैली सहित 20 शहरों में BJP के समर्थन में कार रैली, भारत में लोकसभा चुनाव के लिए की अपील

Tue, 02 Apr 2024 01:40 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 02 Apr 2024 01:40 AM IST
सार

ओएफबीजेपी-यूएसए के राष्ट्रीय महासचिव वासुदेव पटेल ने बताया कि रैली का आयोजन पूर्वी तट से पश्चिमी तट और उत्तर से दक्षिण तक आयोजित की गई थी। वाशिंगटन डीसी मेट्रो क्षेत्र से लेकर सिलिकॉन वैली तक, रैलियों में प्रभावशाली भीड़ देखी गई।

विज्ञापन
Car rally support of BJP 20 cities including Washington-Silicon Valley appeal people to vote for BJP
अमेरिका में भाजपा के समर्थन में इकट्ठा हुए लोग। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत में लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। भाजपा समर्थक देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन कर रहे हैं। भाजपा के विदेशी समर्थकों ने अमेरिका के 20 अलग-अलग शहरों में कार रेलियों का आयोजन किया। उन्होंने भारत के लोगों से भाजपा और भाजपा की सहयोगी पार्टियों को वोट देने का आग्रह किया है, जिससे वे 400 से अधिक सीटों के साथ सत्ता में वापसी करें।  

विज्ञापन

भाजपा के नारे-बैनर भी लगे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, द ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी इन यूएस (ओएफबीजेपी-यूएसए) के अध्यक्ष अदापा प्रसाद ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी और एनडीए को 400 सीटों के पार देखने के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय बेहद उत्साहित और प्रेरित है। हम चाहते हैं कि एनडीए लोकसभा चुनाव में अब की बार 400 पार का लक्ष्य हासिल करे। रैली के दौरान कारों पर भाजपा के बैनर, झंडे और नारे- मोदी की गारंटी, तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अब की बार 400 पार और मोदी 3.0 जैसे संदेश लिखे हुए थे। 

विज्ञापन

सिख समुदाय ने भी लिया हिस्सा
ओएफबीजेपी-यूएसए के राष्ट्रीय महासचिव वासुदेव पटेल ने बताया कि रैली का आयोजन पूर्वी तट से पश्चिमी तट और उत्तर से दक्षिण तक आयोजित की गई थी। वाशिंगटन डीसी मेट्रो क्षेत्र से लेकर सिलिकॉन वैली तक, रैलियों में प्रभावशाली भीड़ देखी गई। सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में 200 से अधिक कारों और 300 प्रतिभागियों ने शिरकत की। अटलांटा और जॉर्जिया में लगभग 150-150 कारें रैली में शामिल हुईं। इसके अलावा, रैलियां ऑस्टिन, डलास, शिकागो, रैले और डेट्रॉइट जैसे शहरों में भी आयोजित हुईं। रैलियों में शामिल हुए लोगों ने भारत के विकास और विभिन्न क्षेत्रों में मिली उपलब्धियों के लिए मोदी सरकार की प्रशंसा की। रैली में सिख समुदाय ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा का कार्यक्रम

  1. पहला चरण: 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर मतदान होगा।
  2. दूसरे चरण: 26 अप्रैल को 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीट पर मतदान होगा।
  3. तीसरा चरण: सात मई को 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 94 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।
  4. चौथा चरण: 13 मई को 10 राज्यों के 96 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।
  5. पांचवां चरण: 20 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर मतदान होगा।
  6. छठा चरण: 25 मई को सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीट पर मतदान होगा।
  7. सातवां चरण: एक जून को आठ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीट पर मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed